{"_id":"635152b1930c894b702f2d38","slug":"cm-ashok-gehlot-ate-food-in-indira-rasoi-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत ने इंदिरा रसोई में खाया खाना, श्रमिक से पूछा- मुस्कुराकर खिलाते हैं या मुंह चढ़ाकर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत ने इंदिरा रसोई में खाया खाना, श्रमिक से पूछा- मुस्कुराकर खिलाते हैं या मुंह चढ़ाकर?
Thu, 20 Oct 2022 07:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Oct 2022 07:24 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने जनप्रतिनिधियों एमएलए-एमपी, पार्षद, सरपंच सहित अन्य से अपील करते हुए कहा कि सभी को इंदिरा रसोई में महीने में एक बार भोजन करने के लिए आना चाहिए। इससे खाने की गुणवत्ता भी बनी रहेगी और आम लोगों का सम्मान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
सीएम ने पत्नी के साथ इंदिरा रसोई में भोजन किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को जयपुर के जलमहल की पाल पर संचालित हो रही इंदिरा रसोई में पहुंचे। जहां उन्होंने भोजन करने आए लोगों से खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता और कर्मचारियों के व्यवहार सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। साथ ही इंदिरा रसोई का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
सीएम गहलोत गहलोत ने टोकन लेकर पत्नी सुनीता गहलोत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, उप मुख्य सचतेक महेंद्र चौधरी और नगर निगम जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर के साथ बैठकर रसोई में भोजन किया। खाने के बाद उन्होंने विजिटर्स डायरी में अपनी प्रतिक्रिया भी लिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 'कोई भी भूखा नहीं सोए' की भावना के अनुरूप इंदिरा रसोई में 8 रुपये में पौष्टिक भोजन खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने जनप्रतिनिधियों एमएलए-एमपी, पार्षद, सरपंच सहित अन्य से अपील करते हुए कहा कि सभी को इंदिरा रसोई में महीने में एक बार भोजन करने के लिए आना चाहिए। इससे खाने की गुणवत्ता भी बनी रहेगी और आम लोगों का सम्मान बढ़ेगा। गहलोत ने कहा कि आज रसोई में हमने खाना खाया, बहुत ही स्वादिष्ट भोजन था।
विज्ञापन
अच्छा व्यवहार था और साफ-सफाई भी थी। मैंने खाना खाने वालों से पूछा कि रसोई वालों का व्यवहार कैसा है? खाना खिलाते समय यह मुस्कुराकर खिलाते हैं या मुंह चढ़ाकर? इस पर उन्होंने कहा कि जैसे आप मुस्कुरा रहे हो, वैसे ही वो भी मुस्कुराते हैं। यह मुझे बड़ा अच्छा लगा कि मेरा जो सपना है, उसी के अनुरूप जलमहल की जो इंदिरा रसोई है।