Rajasthan: हिंसा भड़कने पर बोले गहलोत, भाजपा और आरएसएस बना रहे दंगा भड़काने की योजना, करौली इनकी लैबोरेट्री थी
सीएम गहलोत ने कहा कि हम राजस्थान नहीं जलने देंगे। गृह मंत्री अमित शाह में दम है तो कमेटी बनवाएं और मामले की जांच करवाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है। करौली, जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में भी बुधवार को हिंसा भड़क गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा एजेंडा तय कर रहे हैं। वे करौली, जोधपुर और रामगढ़ में दंगे भड़काने की योजना बना रहे थे।
उदयपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि देश में जो ये सब जो हो रहा है, ठीक नहीं है। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी पर खालिस्तान नहीं बनाने दिया। अब भाजपा, आरएसएस नई पीढ़ी को इतिहास की जानकारी नहीं होने का फायदा उठा रहे हैं। वे नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि बड़े-बड़े देश टूट गए पर हमारा देश एक है और एक ही रहेगा। भाजपा को पता है कि ये अगला चुनाव हार रहे हैं। इनको पता है कि जनता इनको नकार रही है। इसलिए ये सब हो रहा है।
गृह मंत्री से जांच करवाने की मांग
सीएम गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि करौली इनकी लेबोरेट्री थी। रामनवमी पर पूरे देश में जहां भी दंगे हुए हैं, इसी तरह हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी में अगर दम है तो कमेटी बनाए और जांच करवाएं। पता चल जाएगा कि किसने क्या कराया।
अब शांति होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को जलने नहीं देंगे। हिंसा का कोई भी दोषी नहीं बचेगा। सीएम बोले कि सब अपनी विचाराधारा से राजनीति करें। हिंसा नहीं होनी चाहिए। भाजपा के पास सत्ता है, अब शांति होनी चाहिए।