फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot accused RSS and BJP for violence in Karauli Jodhpur

Rajasthan: हिंसा भड़कने पर बोले गहलोत, भाजपा और आरएसएस बना रहे दंगा भड़काने की योजना, करौली इनकी लैबोरेट्री थी

Thu, 05 May 2022 12:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 05 May 2022 12:07 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि हम राजस्थान नहीं जलने देंगे। गृह मंत्री अमित शाह में दम है तो कमेटी बनवाएं और मामले की जांच करवाएं।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot accused RSS and BJP for violence in Karauli Jodhpur
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है। करौली, जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में भी बुधवार को हिंसा भड़क गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा एजेंडा तय कर रहे हैं। वे करौली, जोधपुर और रामगढ़ में दंगे भड़काने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन


उदयपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि देश में जो ये सब जो हो रहा है, ठीक नहीं है। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी पर खालिस्तान नहीं बनाने दिया। अब भाजपा, आरएसएस नई पीढ़ी को इतिहास की जानकारी नहीं होने का फायदा उठा रहे हैं। वे नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि बड़े-बड़े देश टूट गए पर हमारा देश एक है और एक ही रहेगा। भाजपा को पता है कि ये अगला चुनाव हार रहे हैं। इनको पता है कि जनता इनको नकार रही है। इसलिए ये सब हो रहा है।

विज्ञापन



गृह मंत्री से जांच करवाने की मांग
सीएम गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि करौली इनकी लेबोरेट्री थी। रामनवमी पर पूरे देश में जहां भी दंगे हुए हैं, इसी तरह हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी में अगर दम है तो कमेटी बनाए और जांच करवाएं। पता चल जाएगा कि किसने क्या कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब शांति होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को जलने नहीं देंगे। हिंसा का कोई भी दोषी नहीं बचेगा। सीएम बोले कि सब अपनी विचाराधारा से राजनीति करें। हिंसा नहीं होनी चाहिए। भाजपा के पास सत्ता है, अब शांति होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed