{"_id":"64f5af1f2951b3037c0513d9","slug":"cm-approves-devnarayan-balak-residential-school-in-shahpura-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura: गुर्जर समाज को बड़ी राहत, सीएम ने शाहपुरा में देवनारायण बालक रेसिडेंशियल स्कूल की दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura: गुर्जर समाज को बड़ी राहत, सीएम ने शाहपुरा में देवनारायण बालक रेसिडेंशियल स्कूल की दी स्वीकृति
Mon, 04 Sep 2023 03:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Sep 2023 03:49 PM IST
सार
गुर्जर समाज के बच्चों को बड़ी राहत देते हुए सीएम गहलोत ने शाहपुरा में देवनारायण बालक रेसिडेंशियल स्कूल और जालोर के चितलवाना में देवनारायण हॉस्टल का निर्माण की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए ज़िले शाहपुरा में नवनिर्मित देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय का संचालन शुरू होगा। साथ ही जालोर के चितलवाना में 50 आवास क्षमता के देवनारायण छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके प्रस्तावों को मंजूरी दी हैं।
विज्ञापन
शाहपुरा में रेसिडेंशियल स्कूल 280 आवासीय क्षमता में शुरू होगा। यहां कक्षा 6 से 12 तक के लिए संचालित आवासीय विद्यालय में कक्षा 11 और 12 में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ाए जाएंगे। स्कूल चलाने के लिए 23 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद भी क्रिएट किए जाएंगे। इनमें प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-द्वितीय, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-तृतीय, कनिष्ठ लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1, वरिष्ठ अध्यापक के 2, अध्यापक लेवल-2, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला सेवक के 3-3 तथा व्याख्याता के 6 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
2.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण
जालोर के चितलवाना में 0.80 हेक्टेयर ज़मीन पर 2.80 करोड़ रुपये की लागत से देवनारायण छात्रावास का निर्माण होगा। इससे विद्यार्थी छात्रावास में रहकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
विज्ञापन