फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM advisor MLA Sanyam Lodha targets BJP in Sirohi

Sirohi: 25 साल, तीन सांसद फिर भी कोई उपलब्धि नहीं, जनता से धोखा नहीं तो क्या है? विधायक लोढ़ा ने भाजपा को घेरा

Mon, 03 Jul 2023 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Jul 2023 08:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को खरीदकर वहां जनता की चुनी हुई सरकार ही बदल दी। सरकार गिराना इनकी आदत है।

विज्ञापन
CM advisor MLA Sanyam Lodha targets BJP in Sirohi
मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने उथमण टोल प्लाजा के समीप स्थित मातरमाताजी मंदिर परिसर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में सिरोही-जालोर की जनता ने भाजपा के तीन सांसदों को लोकसभा में जिताकर भेजा है। इसमें से एक सांसद तो 3 बार जीत चुके हैं। मगर वे यह तो बताए कि इतने सालों में उन्होंने सिरोही जालोर के विकास के लिए केन्द्र सरकार से कौन सी ऐसी बड़ी योजना को स्वीकृत करवाया है, जिससे इस लोकसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल सके। 

विज्ञापन


विधायक संयम लोढ़ा ने कहा-इसके विपरित उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सिरोही विधानसभा क्षेत्र में करीब चार हजार करोड़ के विकास के काम करवाकर जनता ने जिस उम्मीद के साथ वोट दिया था उसका कर्ज उतारने में कोई कमी नहीं रखी है।
विज्ञापन


लंबे अंतराल के बाद हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक
लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की इस बैठक में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि सिरोही-जालोर की जनता ने पहले बूटासिंह के सामने कैलाश मेघवाल को चुनाव जीता कर भेजा, लेकिन वे अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं कर सके। इसके बाद सुशीला बंगारु को चुनाव जीता कर भेजा। वे भी पांच साल खराब हो गए। ये सांसद इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई बडा कार्य नहीं कर सके। इसके बाद भी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने लगातार 15 साल तक देवजी एम पटेल को अपना सांसद चुना। विधायक ने कहा कि मेरा सवाल यह है कि कोई यह तो बताए कि इन सालों में भाजपा के इन सांसदों ने सिरोही-जालोर की जनता को कौनसी विकास की राह दिखाई है जिससे इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदल सके। यह विचारणीय प्रश्न है। जनता को यह सोचना होगा कि इतने सालों तक इन लोगों को चुनाव जीताने से फायदा क्या हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के समय कहां थे भाजपाई
विधायक लोढ़ा ने भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कोरोना के समय जब जनता अपने घरों में कैद थी, उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा था। अस्पतालों में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा था। प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उस समय भाजपा के ये नेता कहां थे, जो आज जनता की रहनुमाई का दावा करते हैं। विधायक ने कहा कि पूरे कोरोना काल में विपरित परिस्थितियों के बावजूद वे जनता के साथ खड़े थे। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए गुजरात, भीलवाड़ा, अजमेर से प्रबंध करना पड़ा मगर किसी मरीज को ऑक्सीजन की कमी से मरने नहीं दिया। यह सिरोही की जनता काफी अच्छे तरीके से जानती है कि उन हालातों में कौन उनके साथ खड़ा था।

चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा की आदत-संयम
विधायक लोढ़ा ने कहा कि आज देश में किस तरह की परिस्थितियां बन रही हैं। आप किसी को चुनकर विधानसभा में भेजते हैं, ये लोग उस विधायक को ही खरीद लेते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को खरीदकर वहां जनता की चुनी हुई सरकार ही बदल दी। राजस्थान में भी ऐसा ही प्रयास किया गया था। मगर आपने जो एक वोट निर्दलीय उम्मीदवार को दिया था वह काम आ गया। हमने सभी निर्दलीय विधायकों को संगठित किया परिणामस्वरूप गहलोत सरकार आज अपने पांच साल पूरे कर रही है। सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने गहलोत के भाई सहित कांग्रेस नेताओं के घरों पर ईडी व आयकर विभाग की रेड तक करवाई मगर कोई सफलता नहीं मिली।

भाजपा में अंर्तकलह सामने आ रहा है
इस मौके पर विधायक ने कहा कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिन्होंने पिछले साढे़ चार साल में जनता के लिए विधानसभा में एक शब्द भी नहीं बोला है, उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि हमने पांच साल में इतने काम किए थे। इसका उन्होंने जवाब देते हुए रिट्वीट किया था कि जो काम आपने गिनाए है वे एक भी काम आपके नहीं थे। यदि इस पर सार्वजनिक चर्चा करनी हो तो जगह और समय आप ही तय कर ले, जवाब देने आ जाएंगे। आज तक कोई जवाब नहीं आया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश भाजपा में जो अन्र्तकलह है वह सामने आ रहा है। उदयपुर, सिरोही व जोधपुर की सभा इसके उदाहरण है।

गहलोत देश की राजनीति का नायब हीरा
विधायक लोढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देश की राजनीति का नायाब हीरा बताते हुए कहा कि पिछले साढे चार साल में राजस्थान में विकास के जो काम हुए है वह भाजपा भी अपने शासन काल में करवा सकती थी मगर भाजपा को केवल सत्ता से सरोकार है विकास से नहीं। विधायक ने कहा कि कभी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडऩे का सोचा नहीं था, मगर आपकी ताकत ने मुझे विधानसभा में भेजा। उसका कर्ज पिछले साढे़ चार साल से विकास के रूप में उतार रहे है। पेयजल का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2008 में शिवगंज की जनता को जवाई का पानी दिलाया। अब तहसील के 68 गांवों को जवाई का पानी मिलेगा। इसके अलावा सिरोही तहसील के गांवों को जवाई का पानी दिलवाने के लिए 2 करोड रूपए स्वीकृत हुए है। इसके लिए 4 माह में डीपीसी तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरोही व शिवगंज तहसील के लिए जवाई बांध से एक हजार एमसीएफटी पानी रिर्जव करवाया गया है।


इनकी रही मौजूदगी
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, मंडल अध्यक्ष पूरणसिंह बागसीन, तेजाराम मीना, नरपतसिंह, नारायणलाल रावल, पन्नाराम हीरागर, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, राजेन्द्रसिंह सांखला, सिरोही सभापति महेन्द्र मेवाडा, शिवगंज पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, पूर्व अध्यक्ष ममता चित्तारा, संध्या चौधरी, प्रकाश प्रजापति, कुशलसिंह देवडा, रितिक मेघवाल, निबांराम गरासिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, पीसीसी सदस्य हरीश राठौड, सुरेश सिंह राव, वेरसिंह देवडा, जितेन्द्रसिंह सगालिया, श्रवणसिंह कैलाशनगर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed