{"_id":"647efb2abf5a3e4291091999","slug":"cleanliness-campaign-week-rajasthan-governor-kalraj-mishra-sweeps-sirohi-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cleanliness Campaign Week: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिरोही में लगाया झाड़ू, कहा- स्वच्छता को आदत बनाएं आबूवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cleanliness Campaign Week: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिरोही में लगाया झाड़ू, कहा- स्वच्छता को आदत बनाएं आबूवासी
Tue, 06 Jun 2023 02:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:53 PM IST
सार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिरोही जिले के माउंटआबू में झाड़ू लगाया। साथ ही कहा कि श्रेष्ठ भारत स्वच्छ भारत को सफल बनाने के लिए स्वच्छता को आदत बनाएं आबू वासी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले में राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को माउंटआबू में नक्की झील के पास रामजानकी उद्यान के पास वॉकवे से स्वच्छता अभियान सप्ताह की शुरुआत की। उन्होंने इससे पहले झील के किनारे स्थित उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण स्वच्छता के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल मिश्र ने झील के किनारे वॉकवे पर स्वयं झाड़ू लेकर साफ-सफाई करते हुए आबू वासियों को श्रेष्ठ भारत स्वच्छ भारत को सफल और साकार करने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को आदत बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक रूप से सुंदर माउंटआबू अपनी स्वच्छता के लिए भी जाना जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल, राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, माउंटआबू के उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पलानिचामी एस सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन