Rajasthan: मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े दो भाजपा नेता, किरोड़ी ने राठौड़ को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो
आदिवासी नेताओं और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की बात को लेकर सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को जमकर बातें सुनाई। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में आदिवासी नेताओं की एंट्री को लेकर भाजपा के दो वरिष्ठ नेता आपस में भिड़ गए। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बीच जमकर बहस हुई। सांसद मीणा आदिवासी जिलों के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल नहीं देने पर नाराज हो गए। उन्होंने राजेंद्र राठौड़ को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसके जवाब में राठौड़ ने उनसे कहा कि आप लहजा सुधारकर बात करें। काफी देर हुई बहस के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करवाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल क्लार्क्स आमेर में द्रौपदी मुर्मू के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें केवल उन्हीं नेताओं को शामिल होने दिया जा रहा था, जिनके पास बने हुए थे। सांसद किरोड़ीलाल मीणा कुछ आदिवासी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुर्मू के स्वागत के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अंदर जाने की बात को लेकर सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को जमकर बातें सुनाई। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में मीणा और राठौड़ ने कहा कि हम दोनों भाई-भाई हैं।
#WATCH | All accused in the murder of Udaipur-based tailor Kanhaiya Lal on June 28 presented before NIA court in Jaipur, Rajasthan pic.twitter.com/FwRNWVfQKJ
#WATCH | All accused in the murder of Udaipur-based tailor Kanhaiya Lal on June 28 presented before NIA court in Jaipur, Rajasthan pic.twitter.com/FwRNWVfQKJ
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 12, 2022
मेरे और मेरे भाई के बीच मतभेद नहीं
लड़ाई का वीडियो सामने आने के बाद सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के अभिनंदन के लिए डूंगरपुर-बांसवाड़ा और अन्य सुदूर इलाकों से जयपुर आए आदिवासी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला तो मेरे जैसे भावुक व्यक्ति को गुस्सा आना स्वाभाविक था। मैंने अपने आदिवासी भाई-बहनों की पीड़ा को उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के सामने रखा। अपनों से अपनी बात नहीं कहता तो फिर किस से कहता? कोई कितनी भी कोशिश कर ले, मेरे और मेरे भाई राजेंद्र राठौड़ के बीच कोई मतभेद नहीं है, मनभेद होने का तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता।
हम 30 साल से अभिन्न मित्र
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान मेरा और सांसद किरोड़ीलाल मीणा के बीच बातचीत का वीडियो गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है। किरोड़ी जी विगत 30 वर्षों से मेरे अभिन्न मित्र रहे हैं और भाई समान हैं। एक भाई के रूप में उन्होंने अपनी बात अधिकारपूर्वक और स्नेह के साथ कही।