फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: Two Tragic Accidents in 4 Days- First BSF Jawan Dies, Now Army Soldier Brother Loses Life in Crash

Churu News: चार दिन में दो हादसे- पहले BSF जवान की मौत, अब आर्मी में तैनात छोटे भाई ने दुर्घटना में गंवाई जान

Tue, 04 Mar 2025 08:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 08:34 AM IST
सार

जिले में चार दिनों के भीतर हुए दो सड़क हादसों में आर्मी और बीएसएफ के दो भाइयों की मौत हो गई। बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद छोटा भाई छुट्टी लेकर गांव आया था लेकिन दो मार्च को घर लौटते समय नीलगाय के सामने आने से उनकी कार पेड़ से टकरा गई और जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Churu News: Two Tragic Accidents in 4 Days- First BSF Jawan Dies, Now Army Soldier Brother Loses Life in Crash
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते चार दिनों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में आर्मी और बीएसएफ में तैनात दो भाइयों की मौत हो गई। गांव गरंडवा (तहसील रामगढ़ शेखावाटी, सीकर) के निवासी सालम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह (30), जो कश्मीर के डोडा में 10 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) बटालियन में तैनात थे, 28 फरवरी को अपने बड़े भाई के निधन के बाद छुट्टी लेकर घर आए थे।

विज्ञापन


2 मार्च की रात धर्मेंद्र सिंह घंटेल (चूरू) से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ भतीजा भानुप्रताप सिंह भी कार में था। रास्ते में घंटेल और गाजसर के बीच अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें डीबी अस्पताल, चूरू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि भानुप्रताप का इलाज जारी है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र सिंह के बड़े भाई देवीसिंह शेखावत (35), जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कॉन्स्टेबल थे, की भी चार दिन पहले 26 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवीसिंह 25 फरवरी को बगड़ में अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। शादी के निमंत्रण बांटने के दौरान उनकी बाइक को एक सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े भाई के निधन की खबर सुनकर धर्मेंद्र सिंह 28 फरवरी को छुट्टी लेकर गांव आए थे, लेकिन 2 मार्च को उनकी भी सड़क दुर्घटना में जान चली गई। चार दिनों में दो जवान बेटों को खोने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। धर्मेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गांव के लोग और आर्मी के जवान शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed