फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: The girl who left school to go home was found unconscious in the field after 24 hours

Churu News: घर जाने के लिए स्कूली से निकली बच्ची 24 घंटे बाद खेत में बेहोश मिली, किसी अनहोनी की आशंका नहीं

Mon, 06 May 2024 01:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 01:35 PM IST
सार

स्कूल से घर जाने के लिए निकली सात साल की बच्ची 24 घंटे बाद अचेत अवस्था में खेत में मिली। बच्ची शनिवार को स्कूल से घर जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और अन्य लोगों ने उसे आसपास तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। 

विज्ञापन
Churu News: The girl who left school to go home was found unconscious in the field after 24 hours
डीएसपी मीनाक्षी, तारानगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुरू जिले के तारानगर में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बच्ची 24 घंटे बाद सात्यूं रोड के पास जोहड़ के खेत में बेसुध अवस्था में मिली है। सूचना पर मिलने पर एएसआई सुमेर मीणा व एचसी महेश मीणा ने बच्ची इकरा को तारानगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार इकरा शनिवार को स्कूल से अपने घर जाने के लिए निकली थी लेकिन अचानक रास्ते में गायब हो गई। बच्ची के गायब होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र के लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए थे। घटना के करीब 24 घंटे बाद बच्ची रेवड़ के पाली को दिखाई दी, जिसके बाद उसने सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बच्ची को स्वस्थ बताया है।
विज्ञापन


डीएसपी मीनाक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम एक छोटी बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी, जिस पर उचाधिकारियों को सूचित कर तुरंत टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी गई थी। आज एक सूनसान खेत में बच्ची अचेत मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया किसी अनहोनी की आशंका नहीं दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed