फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News Congress workers united against MLA Narendra Budania

Churu News: MLA नरेंद्र बुडानिया के खिलाफ एकजुट हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता, तारानगर को लेकर की ये बड़ी मांग

Sun, 23 Jul 2023 05:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 05:59 PM IST
सार

चूरू जिले के तारानगर में रविवार को कांग्रेस दो भागों में बटी दिखाई दी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने वर्तमान कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया के खिलाफ एकता का प्रदर्शन कर हजारों की संख्या में तारानगर मुख्य बाजार स्थित गढ के आगे पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Churu News Congress workers united against MLA Narendra Budania
बुडानिया के खिलाफ एकजुट हुए कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू में तारानगर विधानसभा से स्थानीय व्यक्ति को कांग्रेस की टिकट मिलने की मांग को लेकर गढ परिसर के आगे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनफूल कस्वां ने की तो मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री बनवारीलाल सुणीया रहे।

विज्ञापन


सम्मेलन में आए हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेसी कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ. महेश शर्मा ने कहा, क्या तारानगर विधानसभा की भूमि पर ऐसा कोई व्यक्ति पैदा नहीं हुआ जो तारानगर का विधायक बन सके? अब आने वाले समय में तारानगर का निवासी ही विधायक बनेगा। यह आज यहां की जनता ने तय कर लिया है। कई साल से तारानगर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग रखी। लेकिन इस बार तारानगर की जनता ने एक ही मानस बना लिया है कि अभी नहीं तो कभी नहीं।
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए खादी एवं ग्रोमोद्योग बोर्ड महासचिव महासिंह सिहाग ने वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकास की गंगा की धारा तारानगर की ओर भी भेजी। लेकिन यहां पर विधायक बुडानिया के कारण वो धारा भ्रष्टाचार, बेइमानी, दलाली, कमिशनखोरी के नीचे दबकर रह गई। सिहाग ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक विधानसभा के विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमती मिली थी। लेकिन विधायक बुडानिया ने किसी प्रकार की योजना बनाकर मुख्यमंत्री गहलोत को नहीं भेजी। जबकि विधायक बुडानिया को विधायक निधि में प्रतिवर्ष पांच करोड़ रुपये मिलते हैं। लेकिन केवल 31 प्रतिशन राशि ही खर्च हुए, बाकी राशि खर्च ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिहाग ने कहा कि बुडानिया ने सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने का काम किया। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया। यदि उनसे कोई सवाल पूछे तो उन पर एफआईआर दर्ज करवा दी जाती है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए धीरवास परिवार से कांग्रसी नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश सहारण ने कहा कि धीरवास परिवार ने हमेशा तारानगर तहसील की सेवा की है और आगे भी सेवा करेगा। आज हम सभी ने यह तय किया है कि तारानगर का विधायक स्थानीय व्यक्ति ही हो। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र दूत ने कहा कि विधायक नरेंद्र बुडानिया ने किसानों को झूठे सपने दिखाए, झूठे आश्वासन दिए, नहर का रकबा नहीं बढ़ाया और पूरी तरह से किसानों के हितों को दरकिनार किया है।


सम्मेलन को पूर्व पीसीसी सदस्य व कांग्रेसी कमेटी शहर अध्यक्ष पुष्करदत्त इंदौरिया, पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष च्यानणमल गोदारा, पूर्व प्रधान जय सिंह मेघवाल, बाबुखां भालेरी, काशीराम सोलंकी, युवा कांग्रेसी नेता मनोज लाटा, जयदेव सहारण धीरवास ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनीराम व्यास, तारानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शिवभगवान जोशी, थानाराम सैनी, इदरीस बिसायती, सुमेर सैनी, अनिल शर्मा मेडिकल, मुस्लिम कमेटी सदर आमीन भट्टी, निर्मल दुदानी, शम्भूदयाल कन्दोई, प्रेम बेनीवाल, पूर्व चेयरमैन याकुब भुट्टा, अफजल तेली, जगदीश भार्गव, गोविन्द शर्मा गिल, रतनपुरा सरपंच मुकेश शर्मा, पूर्व सरपंच खरतवासीया भानीराम मेघवाल, अलायला पूर्व सरपंच धर्मपाल सहारण, नायक समाज अध्यक्ष राजेन्द्र डगला, संतोष पाण्डिया, सुरजीत वर्मा, हुकमाराम मेहरासर उपाधियान सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed