फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu: Negligence of the trailer driver took the lives of 3 innocent, CCTV footage of the accident surfaced

Churu : ट्रेलर चालक की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, रतनगढ़ में हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

Sun, 28 Jul 2024 06:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:30 PM IST
सार

कल शाम जिले के रतनगढ़ में संगम चौराहे के पास ट्रेलर और टेम्पो की टक्कर से हुए हादसे में टेम्पो सवारों की मौत के संबंध में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में ट्रेलर चालक की लापरवाही साफ नजर आ रही है, जिससे टेम्पो में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Churu: Negligence of the trailer driver took the lives of 3 innocent, CCTV footage of the accident surfaced
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू जिले के रतनगढ़ में ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना को लेकर सलात धारसी भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सलात रतनगढ़ में नूवां रोड पर दो माह से परिवार सहित अस्थाई डेरा लगाकर रह रहा था। वह शनिवार की शाम अपने टेम्पो में बेटी पायल, सैणी व बेटे जालिम, पत्नी मीता बेन, कंचन और काजल बेन को लेकर सुजानगढ़ रोड पर पानी भरने के लिए जा रहा था। इसी दौरान संगम चौराहे के पास एक ट्रेलर चालक लापरवाही से ट्रेलर को घुमाने लगा, टक्कर से बचने के लिए सलात ने टेम्पो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पलटी खा गया, जिससे उसमें सवार पायल, सैणी एवं काजल बेन की ट्रेलर के टायरों के बीच आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेम्पो में सवार जालिम, मीता बेन और कंचन घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed