फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Crime Raped for five years by threatening to make obscene video-photo viral

Churu Crime: अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक करता रहा दुष्कर्म,युवती की शादी भी रुकवाई

Sun, 21 May 2023 08:03 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 21 May 2023 08:03 AM IST
सार

राजस्थान के चूरू जिले में एक युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। युवती के मुताबिक, उसके साथ साल 2016 से दुष्कर्म होता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती की शादी भी रुकवा दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Churu Crime Raped for five years by threatening to make obscene video-photo viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू जिले के महिला थाना में अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


चूरू महिला थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया, नाबालिक ने रिपोर्ट दी है कि वह साल 2016 में अपनी मां के साथ मामा की शादी में ननिहाल गांव दाउदसर गई थी। शादी में अजीतसर गांव का युवक इंद्रजीत आता था। शादी के घर में रोज आने-जाने के कारण उससे जान-पहचान हो गई। 16 जून 2016 की शाम करीब साढ़े सात बजे बात करने के लिए इंद्रजीत ने घर के बाहर बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें उसने पहले से ही कोई नशीली चीज मिला रखी थी। इससे मुझे चक्कर आने लगे और बेहोश होने लगी। वह गाड़ी को गांव से बाहर ले गया ओर मेरे साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। रात करीब साढ़े नौ बजे उसने मुझे वापस घर के बाहर छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कई बार वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर गांव में घर आकर दुष्कर्म करता रहा। अगस्त 2022 में खेत से नीनाण कर वापिस आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक गाड़ी लेकर आ गया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने गावं अजीतसर ले गया। जहां मेरे साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने वापस गांव छोड़ गया। कुछ दिनों बाद मेरे रिश्ते की बात शुरू हुई तो आरोपी ने घर से उठा ले जाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। 16 मई 2023 को रिश्ता पक्का हो गया और सगाई की रस्म हो गई। इसकी सूचना जब इंद्रजीत को लगी तो उसने मेरे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मेरे होने वाले ससुराल वालों को भेज दिए, जिसके बाद यह रिश्ता तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि इतना कुछ हुआ तो नाबालिग ने आरोपी के द्वारा उसके साथ किए गए दुष्कर्म, अपहरण और देहशोषण की पूरी घटना परिजनों को बताई। जब इस बात की उलाहना मेरे पिता ने इंद्रजीत के पिता भीवाराम को फोन पर दिया तो भीवाराम ने खुद को पुलिस में होना और ऊंची रसूख का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed