फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu ACB arrested Sikar Fatehpur outpost incharge taking bribe

Sikar: फतेहपुर चौकी इंचार्ज को चूरू एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा, मारपीट मामला दबाने के लिए मांगे थे दस हजार

Mon, 26 Jun 2023 06:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 26 Jun 2023 06:30 PM IST
सार

सिकरिया चौराहे पर पुलिस चौकी में सुबह चूरू एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Churu ACB arrested Sikar Fatehpur outpost incharge taking bribe
रिश्वत मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में आज चूरू एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सिकरिया चौराहे पर पुलिस चौकी में सुबह चूरू एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल के पास से रिश्वत के पांच हजार रुपये जब्त किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


चूरू एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि चूरू एसीबी ब्यूरो ऑफिस में परिवादी ने 23 जून को शिकायत की थी कि मारपीट का प्रकरण कोतवाली फतेहपुर थाने में दर्ज है। मामले की तफ्तीश हेड कांस्टेबल शब्बीर खां कर रहे हैं। वह फाइल को कमजोर करने के लिए 15 हजार रुपये मांग रहा है। वेरिफिकेशन में 10 हजार रुपये लेने पर सहमति हुई। आरोपी ने पांच रुपये सत्यापन के समय ले लिए, बाकी के पांच हजार रुपये आज लेते वक्त रंगे हाथों हेड कॉन्स्टेबल शब्बीर खां को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारवाई करने वाली टीम में ये एसीबी अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे
कार्रवाई करने वाली टीम में चूरू एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान, सीआई महेन्द्र कुमार, एएसआई गिरधारी सिंह, कॉन्स्टेबल राजपाल सिंह, राकेश, श्रवण कुमार, रितेन्द्र,बसंत प्रमोद पूनिया और हिम्मत सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed