फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CHO Exam Paper Leak Case in Rajasthan SOG registered case

Rajasthan: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, एसओजी ने किया केस दर्ज

Thu, 16 Jun 2022 01:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 16 Jun 2022 01:09 PM IST
सार

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया है। ये भी पेपर झोटवाड़ा के एक स्कूल से लीक हुआ है।

विज्ञापन
CHO Exam Paper Leak Case in Rajasthan SOG registered case
राजस्थान एसओजी - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में एक और परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में स्थित एक और स्कूल से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती की 10 नवंबर 2020 को हुई परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। जिसके बाद राजस्थान एसओजी ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जागृति विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल उद्योग नगर निवारू रोड झोटवाड़ा से पेपर लीक हुआ है। इस स्कूल का संचालक धीरज शर्मा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। बता दें कि झोटवाड़ा के दिवाकर पब्लिक स्कूल से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। अब झोटवाड़ा के ही एक स्कूल से सीएचओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना उजागर हुआ है।

विज्ञापन


एसओजी ने जागृति स्कूल की परीक्षा के बाद जमा कराई गई सामग्री जांची। इसके बाद बनी जांच कमेटी ने सेंटर की ओर से जमा कराए उन अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र खंगाले, जो परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। जांच में सामने आया कि स्कूल ने ऐसे 18 पेपर वापस जमा कराए, जिनमें से दो पेपर की सील खुली हुई थी। जो छात्र परीक्षा में नहीं आए, परीक्षा से पहले उनके पेपर खोले गए और पेपर लीक कर दिया गया। एसओजी जांच में जुट गई है कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा का पेपर लीक एक ही गिरोह ने तो नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed