{"_id":"6a0dc4a0cfc507261d03ca93","slug":"after-the-successful-heart-bypass-surgery-of-the-head-of-the-family-the-family-members-offered-a-silver-heart-to-sanwalia-seth-for-the-first-time-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4304052-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: ऑपरेशन सफल होने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का हार्ट, मन्नत पूरी होने पर परिवार ने जताई आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: ऑपरेशन सफल होने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का हार्ट, मन्नत पूरी होने पर परिवार ने जताई आस्था
Thu, 21 May 2026 05:08 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:08 PM IST
सार
सांवलियाजी निवासी एक परिवार ने सफल बाईपास ऑपरेशन के बाद भगवान के प्रति आस्था जताते हुए सांवलिया सेठ के दरबार में चांदी का हार्ट अर्पित किया है। यह पहली बार है जब इस तरह का अनोखा चढ़ावा मंदिर में भेंट किया गया है।
विज्ञापन
सांवलियाजी में चढ़ाया चांदी का हार्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में वैसे तो भक्त सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण और सामग्री चढ़ाते रहते हैं लेकिन इस बार एक अनोखा चढ़ावा चर्चा का विषय बन गया। हार्ट ऑपरेशन सफल होने की मन्नत पूरी होने पर एक परिवार ने भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का हार्ट भेंट किया।
विज्ञापन
सांवलियाजी निवासी बालमुकुंद तिवारी के परिवार ने मंदिर में 197 ग्राम वजनी चांदी का हार्ट और चांदी से बना नलकूप अर्पित किया। परिवार के सदस्य उमेश तिवारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनके पिता बालमुकुंद तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हार्ट अटैक आने पर पहले उन्हें उदयपुर और बाद में गुजरात के अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उनका बाईपास ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner: तपती मरुधरा की बुझी प्यास! बीकानेर में खत्म हुआ 'जल-वनवास', जलाशयों में गूंजी नहरी पानी की कलकल
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान परिवार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी थी कि यदि ऑपरेशन सफल रहा तो वे चांदी का हार्ट चढ़ाएंगे। ऑपरेशन सफल होने के बाद परिवार ने अपनी मन्नत पूरी की।
परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बैंड-बाजों के साथ घर से रवाना हुए और नाचते-गाते श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। यहां भगवान को 197 ग्राम का चांदी का हार्ट और चांदी का नलकूप भेंट किया गया। मंदिर मंडल ने श्रद्धालु परिवार का उपरना पहनाकर और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। मंदिर मंडल के अनुसार श्री सांवलिया सेठ को सोने-चांदी की कई प्रकार की भेंट अर्पित की जाती हैं, लेकिन चांदी से बना हार्ट पहली बार मंदिर में चढ़ाया गया है।