{"_id":"67c4760fbf8f5705f10f9abb","slug":"accused-of-attack-on-toll-booth-arrested-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2684793-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: धीनवा टोल पर तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के पैर में हुआ फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: धीनवा टोल पर तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के पैर में हुआ फ्रैक्चर
Sun, 02 Mar 2025 09:18 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:18 PM IST
सार
घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब कुछ लोगों ने टोलकर्मियों पर लाठियों और सरियों से हमला किया और सर्वर रूम व केबिन में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद आरोपी सेगवा गांव के खेतों में छिप गए थे, जहां पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में शुक्रवार शाम को धीनवा टोल नाके पर पैसों के विवाद में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से गिरफ्तार एक आरोपित दिनेश माली निंबाहेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस की दबिश के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय एचएस दिनेश माली का गिरने से पैर फ्रैक्चर हो। वहीं घटना के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत शुक्रवार शाम निंबाहेड़ा- उदयपुर स्टेट हाईवे स्थित धीनवा टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने पैसों की विवाद को लेकर कर्मचारियों पर सरियों व लाठियों से हमला किया। केबिन व सर्वर रूम में तोड़फोड़ की। टोलकर्मी कमल सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाधिकारी कोतवाली निंबाहेड़ा रामसुमेर मीणा को सौंपी गई। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने सेलफोन बंद कर के खेतों मे भाग गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सेगवा गांव के खेतो में आरोपियों की तलाश की। इस पर नया बाजार, निम्बाहेड़ा निवासी संजय उर्फ सन्जु बाबा पुत्र गोपाल माली व इंद्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा निवासी दिनेश पुत्र कन्हैयालाल माली दोनों पुलिस के आने की भनक लगने पर भागने लगे। टीम ने अथक प्रयास करके आरोपियों को पकडा। इसमें एचएस दिनेश माली के भागते समय पैर में फ्रैक्चर हो गया। उक्त आरोपित दिनेश पुत्र कन्हैयालाल माली थाने का हिस्ट्रीशीटर होकर इसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, फिरोती मांगने के एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन