{"_id":"64410488402fa54ed70a7f18","slug":"chittorgarh-prize-criminal-ladu-lal-bhambi-arrested-11-cases-including-attempt-to-murder-and-mutiny-registered-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चित्तौड़गढ़ का इनामी अपराधी लादू लाल भाम्भी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और बलवा सहित 11 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चित्तौड़गढ़ का इनामी अपराधी लादू लाल भाम्भी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और बलवा सहित 11 केस दर्ज
Thu, 20 Apr 2023 02:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:53 PM IST
सार
एसपी चित्तौड़गढ़ ऑफिस से बदमाश लादू लाल भाम्भी पर 2 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। बदमाश लादू जून 2021 से फरार चल रहा था। करीब दो साल बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले में डकैती, मारपीट, हत्या का प्रयास, नकबजनी, बलवा जैसे अपराधों में लिप्त रेंज स्तर के टॉप टेन अपराधियों में चयनित इनामी अपराधी लादू लाल भाम्भी को को चंदेरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी चंदेरिया थाने के धारदार हथियार के साथ हत्या के प्रयास और बलवा करने के प्रकरण में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चंदेरिया थाने के धारदार हथियार के साथ हत्या का प्रयास और बलवा करने के प्रकरण में वांछित अपराधी बड़ोदिया थाना चंदेरिया निवासी लादू लाल पुत्र किशनलाल भाम्भी को चंदेरिया थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिला चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, डकैती, हत्या के प्रयास, नकबजनी, अवैध हथियार रखना और बलवा करना सहित कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी चित्तौड़गढ़ ऑफिस से 2 हजार इनाम की घोषणा की गई थी, जो जून 2021 से फरार चल रहा था। जिसे थानाधिकारी चंदेरिया कैलाश खटीक पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गोपाल लाल, राजकुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार साइबर सेल व विशेष भूमिका में कांस्टेबल धर्मराज ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन