फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: When water came in the farmer's field, he presented a silver tube well to Sanwalia Seth

Chittorgarh News: उज्जैन के किसान ने सांवलिया सेठ के लिए बनाया चांदी का नलकूप, बटन दबाते ही आने लगता है पानी

Mon, 03 Feb 2025 12:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के किसान प्रहलाद सिंह ने 119 ग्राम चांदी का नलकूप बनवाकर मंदिर में चढ़ाया। यह अनोखा नलकूप बैटरी सिस्टम से चलता है और इससे पानी भी निकलता है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: When water came in the farmer's field, he presented a silver tube well to Sanwalia Seth
किसान ने भेंट किया चांदी का नलकूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में रहने वाले भगवान सांवलिया सेठ के भक्त प्रहलाद सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर चांदी का नलकूप भेंट किया है। प्रहलाद सिंह अपने खेत पर पांच नलकूप खुदवाया, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया था। बाद में प्रहलाद सिंह भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी तो छठे नलकूप में भरपूर पानी आ गया। मन्नत पूरी होने पर प्रहलाद ने सोमवार को मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का नलकूप भेंट किया।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित कटारिया खेड़ा निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र निलेश सिंह पेशे से किसान हैं। उनका परिवार खेती पर ही आधारित है। सिंचाई को लेकर पानी की आवश्यकता हुई तो उन्होंने नलकूप खुदवाने का निर्णय किया। उन्होंने बोरवेल मशीन मंगवाई नलकूप के लिए बोर कराया, लेकिन उसमें पानी नहीं आया। इसके बाद दूसरा बोर कराया उसमें भी पानी नहीं आया। प्रहलाद ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरा बोर कराया, लेकिन भाग्य ने यहां भी साथ नहीं दिया। इस तरह प्रहलाद ने एक के बाद एक पांच बोर खुदवाए, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया। 
विज्ञापन


अंत में प्रहलाद ने भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी। इसके बाद सांवलिया सेठ का नमा लेकर छठा नलकूप खुदवाया तो उसमें भरपूर पानी आ गया। इस पर प्रहलाद सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रहलाद ने चांदी का नलकूप बनवाया। करीब 119 ग्राम चांदी का नलकूप किसान ने भगवान को भेंट किया। इसमें बैट्री सिस्टम भी है, जिससे कि पानी भरने और मोटर चलाने पर चांदी के नलकूप से पानी भी निकलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह प्रहलाद सिंह चांदी नलकूप लेकर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा के साथ भगवान को नलकूप चढ़ाया। मंदिर प्रभारी शर्मा ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। बिजनेस में पार्टनर भी बनाते हैं। मनोकामनाएं पूरी होने पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा व्यापार में मुनाफा होने पर लाखों रुपये की नकदी चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed