फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Student dies after falling into well without parapet, had gone to have dinner with friends

Chittorgarh News : बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से छात्र की मौत, दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गया था

Sun, 10 Nov 2024 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:03 AM IST
सार

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ खाना खाने बाहर गया था, जहां होटल के पीछे बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Student dies after falling into well without parapet, had gone to have dinner with friends
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के गंगरार उपखंड क्षेत्र में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी से बाहर हाईवे पर स्थित एक होटल में खाना खाने गया था और यहीं होटल के पीछे स्थित एक कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाकर शव को बाहर निकलवाया गया है। परिजनों के आने पर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


गंगरार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेवाड़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले चार छात्र शनिवार रात को खाना खाने के लिए हाईवे पर स्थित यूबीसी होटल पर गए थे। इस दौरान एक छात्र होटल के पीछे स्थित बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी अन्य छात्रों को मिली तो उन्होंने होटल मालिक को इसकी जानकारी दी। बाद में गंगरार थाना पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी अवगत करवाया गया। गंगरार थाने से इंचार्ज एएसआई बलवंतसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत करवाया। इस पर गंगरार डिप्टी प्रभुलाल कुमावत के साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अधिकारी और अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


छात्र की पहचान बिहार के पटना निवासी निर्भयसिंह पुत्र सब प्रभातसिंह पोद्दार के रूप में हुई। यह मेवाड़ यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष फार्मा का छात्र था। पुलिस की सूचना पर रविवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से छात्र का शव ढूंढ निकाला। शव को जिला चिकित्सालय में रखवाया गया है, बिहार से परिजनों के आने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। आशंका जताई जा रही है कि रात को होटल पर खाना खाना खाने के दौरान बाथरूम के लिए यह छात्र होटल के पीछे गया होगा और अंधेरे में बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है होटल के पीछे जाली भी लगी हुई है लेकिन इसमें भी कट लगा हुआ है, जिससे लोग बाहर निकल सकते हैं। हादसे को लेकर इंचार्ज थाना गंगरार बलवंत सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस को बुलाकर शव निकाला गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed