{"_id":"66db4a17342ec6685a0c1915","slug":"chittorgarh-news-fourth-phase-of-stock-count-of-sanwalia-seth-completed-till-now-count-of-15-5-crores-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News : सांवलिया सेठ की भंडार गणना का चौथा चरण पूरा, अब तक साढ़े पंद्रह करोड़ की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News : सांवलिया सेठ की भंडार गणना का चौथा चरण पूरा, अब तक साढ़े पंद्रह करोड़ की गिनती
Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
सार
जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में गत दिनों खोले गए भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना का काम अब भी जारी है। अब तक चौथे चरण तक की गणना में 15 करोड़ 64 लाख रुपए निकले हैं, वहीं शेष चढ़ावा राशि की गणना अब शनिवार को की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक सितंबर को भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना के प्रथम चरण में 8 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण में बुधवार को 04 करोड़ तथा गुरुवार को की गई गणना में ठाकुरजी के भंडार से 1 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। शुक्रवार को चौथे चरण की गणना की गई। चौथे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 2 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। चारों चरणों में की गई गणना में इस माह अब तक कुल 15 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चौथे चरण में गणना करने के बाद भी भंडार से प्राप्त संपूर्ण राशि की गणना नहीं हो पाई थी। शेष राशि की गणना शनिवार को पांचवें चरण के रूप में की जाएगी। शुक्रवार को चौथे चरण की गणना श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, लेखाधिकारी राघव शर्मा, मन्दिर बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, अशोक शर्मा, भैरूलाल जाट, श्रीलाल कुलमी, भैरूलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, सम्पदा व सुरक्षा प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, मन्दिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सहायक सुरक्षा प्रभारी हरलाल गुर्जर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन