फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Administrator appointed in Nimbahera and Rawatbhata including Chittor Municipal Council

Chittorgarh News: सरकारी आदेश पर चित्तौड़ नगर परिषद समेत निंबाहेड़ा व रावतभाटा नगर पालिकाओं में प्रशासक नियुक्त

Tue, 26 Nov 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ जिले में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के अलावा निंबाहेड़ा और रावतभाटा नगर पालिकाओं में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए एक आदेश के चलते यह नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Administrator appointed in Nimbahera and Rawatbhata including Chittor Municipal Council
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 नवंबर को राज्य के 49 नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर इन सभी के प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में भी चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के अलावा निंबाहेड़ा और रावतभाटा नगरपालिकाओं में प्रशासक  नियुक्त हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग द्वारा देर रात को जारी आदेश के चलते ये नियुक्ति की गई है। इसमें निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने प्रशासन नियुक्त किए हैं। आदेश में बताया है कि राज्य की 49 नगरीय निकायों में निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल 25 नवंबर को पूर्ण हो रहा है। राज्य सरकार कार्यकाल पूर्ण होने की तिथि में सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करती है। इसमें चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


वहीं निंबाहेड़ा एवं रावतभाटा नगर पालिकाओं में वहां के उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में सभापति समेत 60 वार्डों के पार्षद हैं। ऐसे में सभापति संदीप शर्मा एवं 59 पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव होने तक प्रशासक की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed