फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: District special team line attached on the orders of SP, removed due to administrative reasons

Chittorgarh : एसपी के आदेश पर जिला स्पेशल टीम लाइन हाजिर, बोले- प्रशासनिक कारणों से हटाया, महकमे में मचा हड़कंप

Sat, 07 Sep 2024 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 04:23 PM IST
सार

जिला पुलिस अधीक्षक ने जिला स्पेशल टीम को एक आदेश पारित कर लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी का कहना है कि इन्हें प्रशासनिक कारणों से हटाया गया है लेकिन अंदर ही अंदर चर्चा है कि मादक पदार्थों में मिलीभगत के अंदेशे के कारण यह कार्रवाई की गई है। बहरहाल पूरी टीम को लाइन हाजिर करने के कारणों के बारे में स्पष्टता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Chittorgarh: District special team line attached on the orders of SP, removed due to administrative reasons
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने एक आदेश जारी कर जिला स्पेशल टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। सीआई गोवर्धन सिंह भाटी तथा कुल छह कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। पुलिस अधीक्षक के इस आदेश से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पूरी टीम को लाइन हाजिर करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया है कि पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने शुक्रवार रात को आदेश जारी कर जिला स्पेशल टीम के सात सदस्यों को पुलिस लाइन में उपस्थिति देने के लिए कहा है। आदेश के अनुसार जिला स्पेशल टीम प्रभारी पुलिस निरीक्षक गोवर्धनसिंह भाटी, कांस्टेबल ललित सिंह, चंद्रकरण सिंह, मिट्ठूलाल, अजय, दुर्गाराम वी दिनेश को पुलिस लाइन में उपस्थिति देने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। जिला स्पेशल टीम को लाइन हाजिर करने के आदेश को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने इन्हें प्रशासनिक कारणों से लाइन हाजिर किया जाना बताया है। 
विज्ञापन


वैसे पुलिस महकमे में पूरी की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया जाना चर्चा में है लेकिन स्पष्ट नहीं हुआ कि टीम को लाइन हाजिर करने का आदेश क्यों आया। अंदर ही अंदर यह भी चर्चा है कि हो सकता है जिला स्पेशल टीम की मादक पदार्थ तस्करी के किसी मामले में मिलीभगत रही हो और शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची हो। बेगूं क्षेत्र में एनडीपीएस की कार्रवाई नहीं कर पाना भी हटाने का एक कारण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed