फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh Crime Grandmother arrested for killing 10-month-old girl in love with grandson

Chittorgarh Crime: पोते की चाह में 10 महीने के बच्ची की हत्या करने वाली दादी गिरफ्तार, टंकी में मिला था शव

Wed, 10 May 2023 07:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 May 2023 07:54 AM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में सात महीने पहले निकुम्भ थाना क्षेत्र के आलाखेड़ी गांव में मकान की छत पर रखी पानी की टंकी में मिली 10 महीने के बच्ची की लाश के मामले का खुलासा करते हुए निकुम्भ थाना पुलिस ने बच्ची की दादी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chittorgarh Crime Grandmother arrested for killing 10-month-old girl in love with grandson
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्ची की दादी ने ही पोते (लड़के) की चाह में अपनी पोती की हत्या कर शव को पानी की टंकी में डाल दिया था। साक्ष्य मिटाने में मदद करने में महिला का भतीजा भी आरोपी निकला। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को 10 महीने की बच्ची 'मिष्टी' को मारकर लाश पानी की टंकी में मिलने से थाना निकुम्भ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या में प्रकरण दर्जकर थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सिंह उप निरीक्षक ने तफ्तीश शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल के आस पास गोपनीय तरीके से घटना के सम्बन्ध में तहकीकात कर हत्यारों की तलाश की। सोमवार को संदिग्धों से पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतका मिष्टी की दादी आलाखेड़ी थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ निवासी 60 वर्षीय लीला पत्नी भंवरलाल मेनारिया ने खुद पोते (लड़के) की चाहत में अपनी पोती को मार दिया और सबूतों को नष्ट करने के लिए अपने जेठ के बेटे 42 वर्षीय अर्जुन पुत्र सोहन लाल गोदीपुत्र राधाकिशन मेनारिया को बता साक्ष्य नष्ट करवाए।
विज्ञापन


लीला मेनारिया और अर्जुन गिरफ्तार...
मामले में दोनों आरोपियों लीला मेनारिया और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसन्धान जारी है। जानकारी के अनुसार, बच्ची की दादी और ताऊ ने बच्ची के अपहरण की झूठी अफवाह भी फैला दी, जिससे लोगों का ध्यान उनकी और से हट जाये। हत्या के साक्ष्य मिटाने में शामिल ताऊ ने ही बच्ची की हत्या का मुकदमा थाना निकुम्भ पर दर्ज कराया। मृतका बच्ची का पिता दुबई में हलवाई का काम करता था, जिसके तीन पुत्रियां थी। पौत्र की चाह में ही दादी ने की पौत्री की हत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed