फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: CP Joshi filed nomination, crowd gathered in the rally, many leaders including CM arrived

Chittorgarh: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भरा नामांकन, रैली में उमड़ा जनसैलाब, CM समेत कई नेता पहुंचे

Wed, 03 Apr 2024 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 08:20 AM IST
सार

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कल चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र भर दिया। इस सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन से पहले एक बड़ी नामांकन रैली आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Chittorgarh: CP Joshi filed nomination, crowd gathered in the rally, many leaders including CM arrived
सीपी जोशी ने नामांकन भरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सीपी जोशी ने अपना नामांकन भर दिया। नामांकन से पूर्व ईनाणी सेंटर में विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राजेन्द्र राठौड़, श्रीचंद कृपलानी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनसमूह उपस्थित था।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा इस पांडाल में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के प्रति आपके प्रेम और स्नेह को दर्शा रहा है। इसी के बल पर चित्तौड़गढ में प्रचंड बहुमत से जीत की हैट्रिक लगेगी, इसका पूरा भरोसा है। उन्होंने जोशी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई विकास कार्य क्षेत्र में किए जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में हुए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विकास के जो काम इन दस सालों में हुए, वह काम कांग्रेस की सरकारें पचास सालों में भी नहीं कर पाई। मोदी सरकार में रेलवे, हाईवे, एयरपोर्ट लेकर ग्रामीण व शहरी विकास तक हर क्षेत्र में विकास हुआ, देश को परिवार मानकर गरीब कल्याण से लेकर किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए सरकार ने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईनाणी सिटी सेंटर से निकली नामांकन यात्रा में सीपी जोशी समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चन्द्रभान सिंह आक्या, कमलेश पुरोहित, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट जीप में सवार होकर भव्य रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुश्री गिरिजा व्यास के भतीजे विवेक व्यास को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। विवेक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed