फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Buses stopped due to strike by private bus operators, people had to cancel their journey

Chittorgarh : निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल से थमे बसों के चक्के, लोगों को निरस्त करनी पड़ी यात्रा, जनजीवन प्रभावित

Tue, 27 Aug 2024 11:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:36 PM IST
सार

मंगलवार को निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल से करीब 450 बसों के पहिये थम गए, जिसका सीधा असर 25 हजार यात्रियों पर देखने को मिला। बसों की हड़ताल के कारण कई लोगों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। सरकार को भी इस हड़ताल के कारण राजस्व का खासा नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Chittorgarh: Buses stopped due to strike by private bus operators, people had to cancel their journey
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में आज निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल का खासा असर देखने को मिला। एक तरफ जहां यात्रियों को गंतव्य पर जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा तो सरकार को भी राजस्व का खासा नुकसान उठाना पड़ा। जिन मार्गों पर रोडवेज या ऑटो नहीं चलते हैं उन मार्गों पर तो निजी बस बंद होने से लोगों को यात्रा ही निरस्त करनी पड़ी। जिले के विभिन्न मार्गों पर करीब 450 बस संचालित होती हैं, जिससे करीब 25 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस ऑपरेटर्स राजस्थान के 24 सूत्रीय मांग पत्र पर प्रदेश सरकार कोई उचित निर्णय नहीं ले पाई है, जिसके विरोध स्वरूप यह हड़ताल की गई। इससे पूर्व एसोसिएशन ने 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी प्रदेश की समस्त निजी बसें बंद रखकर अपना विरोध प्रकट करना था लेकिन  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर विचार करने के लिए 2 से 3 दिन का समय मांगा था। यह समयावधि गुजरने के बाद अब तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। इसी के चलते आज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर चित्तौडगढ़ प्राइवेट बस एसोसिएशन ने जिले की समस्त निजी बसें बंद रखकर हड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed