फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: ACB caught Sarpanch and Secretary taking bribe of Rs 70 thousand

Chittorgarh: एसीबी ने सरपंच और सचिव को 70 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, भुगतान के बदले ठेकेदार से मांगी थी रकम

Thu, 09 Jan 2025 08:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Jan 2025 08:38 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ की सहनवा ग्राम पंचायत में एसीबी ने सरपंच भैरूलाल सुथार और सचिव दीपक चतुर्वेदी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ठेकेदार से स्कूल भवन निर्माण के भुगतान में 5-5% कमीशन की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
Chittorgarh: ACB caught Sarpanch and Secretary taking bribe of Rs 70 thousand
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ ने सहनवा ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ठेकेदार को निर्माण कार्यों में हुए भुगतान के बदले सरपंच और सचिव ने पांच-पांच प्रतिशत रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने पहले सरपंच को पकड़ा और बाद में फोन पर बात करवाने के बाद सचिव की सहमति होते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एसीबी कार्यालय लाया गया है, जहां दोनों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि उन्हें एक ठेकदार ने शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सहनवा में आने वाले बोजुंदा स्कूल में दो भवन और बरामद बनाने के लिए करीब 22 लाख की स्वीकृति हुई थी। इस पर प्रार्थी इस स्कूल में भवन निर्माण कर रहा था। सरकार की और से भुगतान के पेटे ठेकेदार की पहली किश्त 7 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुवे थे। इसके भुगतान के बदले सरपंच और सचिव ने रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


35-35 हजार रुपये सरपंच और सचिव को देना था
सरपंच और सचिव ने पहले 15 प्रतिशत राशि और बाद में पांच-पांच प्रतिशत राशि देना तय हुआ था। इस पर 35-35 हजार रुपये सरपंच और सचिव को देना था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इस पर एसीबी ने गुरुवार को पहले सरपंच भैरूलाल सुथार को सेटेलाइट हॉस्पिटल के गेट पर 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। बाद में सचिव दीपक चतुर्वेदी को कॉल करवाया। इसमें उसने अपने हिस्से की राशि 35 हजार रुपए सरपंच को देने की बात कही। फोन पर वार्ता होने के बाद एसीबी की टीम ने सचिव दीपक चतुर्वेदी को पंचायत समिति के गेट से पकड़ लिया। सरपंच और सचिव को एसीबी चित्तौड़गढ़ कार्यालय लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान तो आया लेकिन नहीं दे रहे थे ओटीपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि ठेकदार का भुगतान कुछ दिन पहले ही हो गया था। पहली किश्त की राशि ग्राम पंचायत से ओटीपी देने के बाद ठेकेदार के खाते में होता। लेकिन सरपंच और सचिव ठेकदार को ओटीपी नहीं दे रहे थे और रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत राशि पर सहमति होने पर बुधवार शाम को ही ओटीपी देकर ठेकेदार के खाते में 7 लाख 65 हजार का भुगतान आया था। साथ ही आरोपित सरपंच और सचिव ने यह भी कहा कि 65 हजार का कमीशन नहीं ले रहे हैं। ईमानदारी दिखाते हुवे केवल 7 लाख का ही कमीशन मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed