Rajasthan: भीलवाड़ा में संक्रामक बीमारी का कहर, बच्चों के त्वचा छूते ही हो जा रहे हैं फफोले
भीलवाड़ा शहर में हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज से संक्रमित 200-250 बच्चे अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरुरत नहीं है, ये बीमारी सात से दस दिन में ठीक हो जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में बच्चों में एक संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है। पांच साल के बच्चों के शरीर में फफोले हो रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों को बुखार, उल्टी दस्त जैसी समस्या आ रही है। शहर में रोजाना 225-250 बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भीलवाड़ा शहर में हैंड फुट एंड माउथ डिजीज (एचएफएमडी) बच्चों में फैल रहा है। खासकर एक साल से पांच साल से बच्चों में यह बीमारी देखी जा रही है। हालाकिं, डॉक्टर इसे गंभीर बीमारी नहीं मानते।बच्चों के डॉक्टर के पास बड़ी संख्या में इसके मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह सात से दस दिन में ठीक हो जाता है। संक्रामक होने के कारण बचाव पर ध्यान देना जरूरी है। इस बीमारी में बच्चे का हाथ शरीर के जिस हिस्से को छूता है, वहीं छोटे फफोले बन जाते हैं।
बता दें कि हर साल हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज इन दिनों में फैलती है। इसमें मूलरूप से हाथ, पैर और मुंह में लक्षण आते हैं। इस के संक्रमित होने के कारण मुंह के अंदर लाल छाले बन जाते हैं। यह माइल्ड वायरल डिजीज है। यह कोक्ससैकीय नामक वायरस से होती है। यह रेस्पेरेटरी ट्रैक के माध्यम से फैलती है। हाथ, पैर और मुंह में अल्सर कर देती है। एक बच्चों से यह दूसरे बच्चे में आसानी से फैल सकती है।