{"_id":"6345436ab646d50236147335","slug":"child-born-in-womb-dies-due-to-assault-with-six-months-pregnant-woman-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: नागौर में 6 महीने की गर्भवती महिला से मारपीट के चलते गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: नागौर में 6 महीने की गर्भवती महिला से मारपीट के चलते गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, मामला दर्ज
Tue, 11 Oct 2022 03:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Oct 2022 03:50 PM IST
सार
राजस्थान में नागौर जिले के मकराना थाना एरिया से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर छह महीने की गर्भवती महिला से मारपीट के चलते गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के मकराना थाने में एक महिला ने दहेज के चलते मारपीट और गर्भ में पल रहे छह महीने के बच्चे की मौत होने पर मामला दर्ज करवाया है। महिला के भाई ने जयपुर जिले में कालवाड़ रोड झोटवाड़ा निवासी मोहम्मद अफजल पुत्र स्वर्गीय रईस अहमद के खिलाफ मकराना थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन शमशाद बानो की शादी मकराना निवासी रईस अहमद के साथ हुई है। वह छह महीने की गर्भवती थी और अपने ससुराल मकाराना में थी। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके चलते उसके गर्भ में पल रहे छह महीने के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने जबरन करवाया ऑपरेशन...
30 सितंबर को बहन के ससुराल वालों ने उसकी सहमित के बिना ऑपरेशन भी करवा दिया। जब भाई अपनी बहन से मिलने जयपुर से मकराना आया तो उसकी बहन ने सारी बात बताई। भाई ने डॉक्टर से पूरे मामले को लेकर बातचीत की तो डॉक्टर ने बहन के जान को खतरा बताया। महिला ने बताया, उसको जब किसी सामान की जब आवश्यकता होती है तो एक ही बात बोलते है कि तेरे बाप ने दिया नहीं। 28 सितंबर को इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
मकराना थाना पुलिस ने पति रईस सहित उसकी सास रईसा, ससुर अलाउद्दीन, ननंद रुखसाना-अफसाना, यास्मीन, शाहिन, शबनम और हिना, जेठ मोहम्मद रफीक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।