फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Minister Gehlot expressed concern over power supply

Rajasthan: चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री ने बिजली सप्लाई पर जताई चिंता, बोले- विभाग खरीद की करे हरसंभव कोशिश

Tue, 17 Jan 2023 09:09 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 17 Jan 2023 09:09 AM IST
सार

राजस्थान में लगातार बढ़ती बिजली की मांग और कोल माइंस से कोयला सप्लाई में कमी से बिजली संकट के हालात पैदा हो गए हैं। सीएम गहलोत ने बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसानों को प्राथमिकता से बिजली दें, बिजली खरीद की हर संभव कोशिश करें।

विज्ञापन
Chief Minister Gehlot expressed concern over power supply
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग और कोयले की सप्लाई में आ रही समस्या को देखते हुए बिजली खरीद के लिए हरसंभव कोशिश की जाए, ताकि आमजनता और किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली सप्लाई सुनिश्चित करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। इसके लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने या ठीक करने का काम जल्द किया जाए। साथ ही ट्रिपिंग में भी सुधार कराएं। सीएम गहलोत ने सोमवार को जयपुर के हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में सरकार के दो दिन के चिंतन शिविर में पहले दिन बिजली, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन और इंदिरा गांधी नहर विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बजट में अभूतपूर्व घोषणाओं से प्रदेश के हर क्षेत्र का डेवलपमेंट हुआ है।

विज्ञापन


40 लाख घरेलू उपभोक्तओं और नौ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हुआ
बिजली विभाग के प्रेजेंटेशन में बताया गया कि विभाग की 70 बजट घोषणाओं में से 31 पूरी कर ली गई हैं और 39 प्रोग्रेस में हैं। मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से लगभग नौ लाख किसानों का बिजली बिल ज़ीरो (शून्य) हो गया है। मुख्यमंत्री घरेलू अनुदान योजना से करीब 40 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। किसानों के पेंडिंग बिजली कनेक्शनों को भी जल्द लगवाया जा रहा है। पिछले चार सालों में लगभग 3.28 लाख कृषि कनेक्शन जारी किए गए हैं। साथ ही 2245 मेगावाट कैपेसिटी वाला दुनिया का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी पार्क प्रदेश में लगाया जा रहा है। सोलर और विंड एनर्जी में राजस्थान अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
विज्ञापन


चार साल में 24405 करोड़ रुपये से 53789 किमी सड़कों का डेवलपमेंट
पीडब्ल्यूडी के प्रेजेंटेशन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों को अच्छी क्वालिटी के साथ टिकाऊ बनाने का काम प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम पर बनने वाले पुल के काम को जल्द पूरा किया जाए। चिंतन शिविर में बताया गया कि पीडब्ल्यूडी ने पिछले चार सालों में 24 हज़ार 405 करोड़ रुपये खर्च कर 53 हज़ार 789 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का डेवलपमेंट किया है। साथ ही 27 हज़ार 618 करोड़ रुपये लागत से 47 हज़ार 315 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का काम प्रोग्रेस पर है। वहीं, 14 रेलवे ओवर ब्रिज और 39 रेलवे अंदर ब्रिज के काम पूरे कर लिए गए हैं। कुल 2000 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिसिंग लिंक और नॉन पैचेबल सड़कें बनाई जा रही हैं। प्रभावी इंस्पेक्शन करके कंस्ट्रक्शन वर्क की क्वालिटी चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान सिंचाई रिनोवेशन प्रोग्राम के तहत 8200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए
मुख्यमंत्री ने जल संसाधन व इन्दिरा गांधी नहर विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि प्रदेश के लोगों को पीने और सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसमें पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) निगम बनाया गया है। इसके तहत ही नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध के 1226 करोड़ रुपये के कंस्ट्रक्शन वर्क जा चुके हैं। राजस्थान इरिगेशन (सिंचाई) रिनोवेशन प्रोग्राम के तहत 8200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राजस्थान फीडर, सरहिन्द फीडर और इन्दिरा गांधी नहर योजना स्टेज-1 के 1459 किलोमीटर के रिनोवेशन के काम करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed