{"_id":"653ccbd047961dc9450fc1e9","slug":"chandra-grahan-2023-door-of-tanot-mata-temple-will-remain-closed-today-in-jaisalmer-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2023: तनोट माता मंदिर का पट आज रहेगा बंद, रविवार को जानें कब खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Grahan 2023: तनोट माता मंदिर का पट आज रहेगा बंद, रविवार को जानें कब खुलेगा
Sat, 28 Oct 2023 02:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
Chandra Grahan 2023: जैसलमेर जिले में स्थित तनोट माता मंदिर के पट चंद्रग्रहण लगने के कारण बंद रहेंगे। मंदिर के पट रविवार सुबह खोले जाएंगे।
विज्ञापन
मंदिर के पट आज बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित तनोट माता मंदिर के साथ-साथ सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। श्रद्धालु रविवार सुबह तक तनोट माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
तनोट माता मंदिर के पुजारी कुन्दन मिश्रा ने बताया कि सूतक के चलते शनिवार शाम चार बजे से मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे, जो रविवार सुबह ही खुल पाएंगे। चंद्रग्रहण शनिवार रात 1.05 बजे पर शुरू होगा और दो बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा, इसलिए मंदिरों के पट शाम को चार बजे से ही बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रविवार सुबह से होंगे दर्शन
तनोट माता मंदिर के पुजारी कुन्दन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को दोपहर चार बजे मंदिर बंद कर दिया जाएगा। अगले दिन यह पट सुबह खुलेगा। मंदिर में रविवार सुबह से विधिवत पूजा अर्चना आदि का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भक्तों के लिए लगभग 13 घंटे तक मंदिर को बंद रखा जाएगा। चंद्रग्रहण में नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है, इसलिए मंदिर शाम को नहीं खुलेगा। शहर के अन्य मंदिर भी चंद्रग्रहण के सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा
जैसलमेर के ज्योतिषाचार्य उमेश आचार्य ने बताया कि खंडग्रास चंद्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि पर होगा। खंडग्रास चंद्रग्रहण का सूतक शनिवार को दोपहर चार बजकर पांच मिनट से शुरू हो जाएगा, उन्होंने बताया कि भारतीय मानक समयानुसार शनिवार को खंडग्रास चंद्रग्रहण का स्पर्श रात्रि एक बजकर पांच मिनट पर तथा ग्रहण मोक्ष रात्रि दो बजकर 22 मिनट पर होगा।
खंडग्रास चंद्रग्रहण का कुल पर्व काल एक घंटा 17 मिनट होगा। चंद्रग्रहण मिथुन, मकर व कुंभ राशि के लिए शुभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु व मीन राशि के लिए मध्यम और मेष, वृष व कन्या राशि के लिए विपरीत असर एवं अशुभ रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण अवधि में अन्न, वस्त्र व धन का दान तथा प्रभु स्मरण व ध्यान विशेष फलदायक रहेगा।