फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chances of rain in many cities including the capital today

Weather Update: भीलवाड़ा घने कोहरे के आगोश में, राजधानी समेत कई शहरों में आज बरसेंगे बदरा, बढ़ेगी ठंड

Tue, 24 Jan 2023 10:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Jan 2023 10:19 AM IST
सार

मौसम में फिर हो रहा बदलाव। भीलवाड़ा में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में आज बारिश की आशंका है। ठंड में भी हो सकता है इजाफा।

विज्ञापन
Chances of rain in many cities including the capital today
कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भीलवाड़ा कोहरे की आगोश में सिमटा रहा। वहीं, सर्दी के तेवर कम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। देश के कई इलाकों में कोहरा, बारिश और बर्फबारी के हालात हैं, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

 

Chances of rain in many cities including the capital today
अलाव तापते लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
अलाव तापते नजर आए लोग
भीलवाड़ा में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा 10 मीटर दूर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, सुबह काम पर जाना वाले लोग ठिठुरते नजर आए। हाईवे पर तो कोहरे के हालात और ज्यादा गंभीर थे, कोहरे को लेकर रबी की फसल को फायदा पहुंचने की बात कर रहे हैं लोगों को चाय की चुस्कियां और अलाव तापते देखा जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। राजस्थान कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश के भी आसार हैं। अजमेर में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, सीकर और चूरू में भी बारिश के आसार हैं। उदयपुर में मौसम साफ रहने का अंदेशा है। लोगों को शीतलहर से राहत तो जरूर मिल गई है, लेकिन बारिश एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed