फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Central School Students Accuse PTI Teacher Of Molestation Jodhpur

Rajasthan: गलत तरह से छूता है पीटीआई टीचर, फोन पर की अश्लील बातें, केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं का आरोप

Sun, 04 Sep 2022 06:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Sep 2022 06:55 PM IST
सार

विद्यालय की प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत रातानाड़ा थाना पुलिस और केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को भी दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के अलावा इस मामले की जांच करने के लिए जयपुर से एक टीम जोधपुर जा सकती है। उधर, थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Central School Students Accuse PTI Teacher Of Molestation Jodhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं के साथ अश्लील बातें करने और गलत तरह से छूने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। नाबालिग छात्राओं का आरोप है कि स्कूल का पीटीआई शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूता है। साथ ही अपना नंबर देकर रात में कॉल करने के लिए कहता है। स्कूल की कुछ छात्राओं ने शिक्षक को कॉल किया तो आरोपी ने उनसे अश्लील बातें करने लगा। अब स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले शहर के एक केंद्रीय विद्यालय का है। विद्यालय के प्रबंधन ने रातानाड़ा थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली 15 से 17 साल की कुछ लड़कियां पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहीं थीं। स्कूल में उनका व्यवहार बदला हुआ था। इसे लेकर स्कूल की प्रिंसिपल ने उनसे बात की तो छात्राओं ने बताया कि पीटीआई टीचर उन्हें गलत तरीके से छूता है। साथ ही बार-बार उनके नजदीक आने की कोशिश करता है। इससे पहले कुछ लड़कियों ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी तो वह भी स्कूल पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल से बात की।   
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि स्कूल के पीटीआई टीचर उनके कुछ ज्यादा ही नजदीक आते हैं और हम को छूने की कोशिश करते हैं। इस बारे में कुछ लड़कियों ने अपने माता-पिता को भी बताया तो वह लोग स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से इस बारे में बातचीत की। छात्राओं ने प्रिंसिपल को यह भी बताया कि आरोपी टीचर उन्हें अपना मोबाइल नंबर देकर कॉल करने को कहता है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि टीचर ने उनसे कहा था कि जब घर में अकेली हो तो उसे फोन करे। कुछ लड़कियों जब टीचर को कॉल किया तो वह उनसे अश्लील बातें करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद विद्यालय की प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत रातानाडा थाना पुलिस को दी। साथ ही राज्य केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को भी इसकी सूचना दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ ही इस मामले की जांच करने के लिए जयपुर से एक टीम जोधपुर जा सकती है। उधर, थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed