फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Central ministers distributed policy to beneficiary farmers at Barmer cattle fair

Barmer cattle fair: केंद्रीय मंत्रियों ने लाभार्थी किसानों को वितरित की पॉलिसी, विजेताओं को मिले कृषि यंत्र

Thu, 23 Mar 2023 08:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

बाड़मेर तिलवाड़ा में आयोजित मल्लीनाथ पशु मेले में सम्मिलित हुए केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी। लॉटरी योजना में विजेता बनने वाले किसानों को वितरित किए कृषि उपकरण-यंत्र।

विज्ञापन
Central ministers distributed policy to beneficiary farmers at Barmer cattle fair
किसानों को पॉलिसी वितरित करते मंत्री - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के तिलवाड़ा में आयोजित हो रहे विख्यात मल्लीनाथ पशु व कृषि मेले में बुधवार को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सम्मिलित हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने विभिन्न पशु प्रतियोगिता, किसान लॉटरी एवं कृषि प्रदर्शनी समारोह में श्रेष्ठ पशुपालकों एवं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को "मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ" पहल के तहत पॉलिसी वितरण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पशु दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पूर्व घोषित पुरस्कार क्रमशः एक किलो चांदी, 500 ग्राम चांदी व 250 ग्राम चांदी का वितरण किया। साथ ही किसान लॉटरी में प्रथम तीन विजेता किसानों को ट्रैक्टर, थ्रेसर और कल्टी के उपहार दिए। कैलाश चौधरी ने बताया कि मारवाड़ क्षेत्र में होने वाला यह ऐतिहासिक मेला वर्षों से आयोजित हो रहा है। इस परंपरा को बनाए रखने कथा मेले को ज्यादा भव्य एवं उपयोगी बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


बेहतरीन कार्य कर रहा पशुपालन मंत्रालय
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने तिलवाड़ा के मल्लीनाथ पशु मेले में पधारने पर केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का स्वागत करते हुए कहा कि इस मेले का प्राचीन एवं सुनहरा इतिहास रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पशुपालन मंत्री रुपाला के नेतृत्व में पशुपालन मंत्रालय देश में पशुपालकों की बेहतर स्थिति एवं आय वृद्धि को लेकर बेहतरीन कार्य कर रहा है। क्षेत्र के गोवंश में लंपी स्किन बीमारी के दौरान रुपाला के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बेहतरीन कार्य किया परंतु राज्य सरकार के असहयोग के कारण उचित परिणाम नहीं मिल सका।

तकनीकी नवाचार को अपनाएं
केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से पशुपालकों की बेहतरी के लिए उठाए जा रहे कदमों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री रुपाला ने कहा कि पशुपालक अपनी आय वृद्धि के लिए तकनीकी नवाचार को अपनाएं, इससे कम खर्च एवं समय में पशुपालक अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं। पशुपालन मंत्रालय पशुपालकों में जागरूकता का प्रसार करने तथा केंद्र सरकार की पशुपालक कल्याण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए ऐसे मेलो में अपनी स्टॉल लगाने का कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed