फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Central minister nihal chand again in trouble

निहाल चंद की डिग्री पर भी सवाल!

Sun, 22 Jun 2014 09:20 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Central minister nihal chand again in trouble

दुष्कर्म मामले में फंसे केन्द्रीय उर्वरक राज्य मंत्री निहालचंद की शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पिछले तीन चुनाव में उनकी ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र और स्नातक की अंक तालिका अलग-अलग बातें बता रही हैं।

विज्ञापन


मेघवाल डिग्री मामले को भी साजिश बता रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने रेप के बाद अब डिग्री मामले में भी मेघवाल को घेरना शुरू कर दिया है।

शपथ पत्र में अलग अलग जानकारी

Central minister nihal chand again in trouble

दस्तावेज के अनुसार निहाल चंद ने वर्ष 2004 में लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए जो शपथ पत्र प्रस्तुत किया, उसमें उन्होंने खुद को 1996 में कला वर्ग से स्नातक होना बता रखा है।

इसके बाद वर्ष 2009 में उनकी ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र में कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 1994-95 में बीए किया।

लोकसभा चुनाव के लिए दिए गए शपथ पत्र में भी उन्होंने खुद को 1994-95 में स्नातक हुआ बता रखा है, जबकि इस वर्ष की उनकी अंकतालिका के हिसाब से वे राजनीति विज्ञान में पूरक आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने उठाए सवाल

Central minister nihal chand again in trouble

यानी परीक्षा पास नहीं कर पाए थे। लोगों का कहना है कि ऐसे में यह मान भी लिया जाए कि उन्होंने 1995 में ही पूरक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, तो भी 2004 में उनकी ओर से दिया गया शपथ पत्र गलत है।

मेघवाल ने कहा कि डिग्री उनके पास है। उन्होंने माना कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय गलती से तथ्य प्रस्तुत हो गए थे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क आली टाक ने कहा है कि पहले रेप मामला फिर डिग्री मामला, भाजपा को समझना होगा कि मेघवाल सही व्यक्ति नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed