{"_id":"643a0bb055960a357f04ca17","slug":"central-minister-gajendra-singh-shekhawat-enthused-the-workers-in-jhujhunu-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- बीजेपी संगठन एक परिवार, जिसकी बदौलत पूरे देश में पार्टी नेतृत्व कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- बीजेपी संगठन एक परिवार, जिसकी बदौलत पूरे देश में पार्टी नेतृत्व कर रही
Sat, 15 Apr 2023 07:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:58 AM IST
सार
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झुंझुनूं के बड़ाऊ आए। जहां खेतड़ीनगर के आजाद मार्केट में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावत का सम्मान किया।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत निजी कार्यक्रम में शामिल होने झुंझुनू के बड़ाऊ पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति के अनुसार काम करता है। भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता आ रहा है, जिसकी बदौलत आज पूरे देश में भाजपा अपना नेतृत्व कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है, जिससे हर कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस करता है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाएगी-शेखावत
केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले कि संगठन में काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का हर संभव ध्यान रख कर मदद करने का काम सिर्फ भाजपा ही करती है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से ही आगामी राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी सरकार बनाएगी और प्रदेश में खुशहाली का माहौल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया स्वागत
इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्वाण भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट कर मंत्री शेखावत का सम्मान किया। कार्यक्रम में कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन