फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case of attack and vandalism in a cafe in chittorgarh

Chittorgarh: कैफे में घुसकर हमला व तोड़फोड़, दो घायल, फुटेज में पत्थर और लठ उठाकर जाते दिखे लोग

Wed, 31 Jul 2024 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jul 2024 05:53 PM IST
सार

Chittorgarh: शहर के सदर थाना इलाके में जिला चिकित्सालय के निकट सेन्थी में बुधवार दोपहर कुछ युवकों ने एक कैफे के घुसकर तोड़ फोड़ कर दी। इस दौरान कैफे में मौजूद लोगों पर भी हमला हुआ। इस हमले में दो युवक घायल हुए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 
 

विज्ञापन
Case of attack and vandalism in a cafe in chittorgarh
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैफे में घुसकर हमला व तोड़फोड़ की गई है। पूरे मामले के बाद सदर थानाधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने निकट ही मिठाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखें। इसमें युवक सड़क किनारे से पत्थर और लठ उठाकर कैफे में घुसते दिखे। इस हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हमला करने वालों में से तीन जनों को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़ शहर के सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर मुख्य मार्ग पर पीजी कॉलेज के सामने गली में लकिट कैफे संचालित है। चंदेरिया निवासी भावेश देवपुरा अपने अन्य साझेदारों के साथ इसका संचालन करता है। बुधवार दोपहर में सेगवा हाउसिंग बोर्ड निवासी गौरव खटीक तथा पुलकित टांक दोनों ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ युवक मुख्य मार्ग से होते हुए कैफे में घुसे। यहां घुसते ही पुलकित टांक व गौरव खटीक के साथ मारपीट कर दी। साथ में लाए पत्थर और लठ से इन पर वार किया। साथ ही कैफे में भी इन्होंने तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की आवाज सुन कर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोपियों के पास पत्थर और लठ होने के कारण किसी की भी रोकने की हिम्मत नहीं हो पाई। आरोपित बाद में बाइक पर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग निकले। घायल दोनों ही युवकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। घटनास्थल देखा और चिकित्सालय में दोनों घायलों से आरोपियों के बारे में जानकारी ली है। घायलों ने धनेत निवासी तुषार शर्मा व अन्य पर हमला करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed