{"_id":"640015d36b91adf3d7039626","slug":"case-filed-against-principal-for-beating-two-students-in-bundi-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बूंदी में दो छात्रों की डंडों और लातों से पिटाई, प्रधानाचार्य पर मामला दर्ज, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बूंदी में दो छात्रों की डंडों और लातों से पिटाई, प्रधानाचार्य पर मामला दर्ज, जानें क्या है मामला
Thu, 02 Mar 2023 04:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Mar 2023 04:42 PM IST
सार
विद्यालय नहीं आने पर प्रधानाचार्य ने फाइन के दो सौ रुपये नहीं देने पर दो छात्रों को लातों और डंडों से पीट दिया। छात्रों की शिकायत पर प्रधानाचार्य पर जेजे एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देई थाना
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के नैनवां उपखंड के देई कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय के दो छात्रों को प्रधानाचार्य ने डंडे और लातों से बुरी तरह से पीट दिया। इसकी जानकारी छात्रों ने घर जाकर परिजनों को दी। इसके बाद नाराज परिजन छात्रों को लेकर थाने पहुंचे और पिटाई करने वाले आरोपी निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट सौंपी। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइन के दो सौ रुपये न देने पर की पिटाई
छात्रों की ओर से पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि चीता की झौंपडियां गांव के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय देई में छात्र बंटी बंजारा कक्षा सात और नरेन्द्र बंजारा कक्षा आठ में अध्ययनरत हैं। आरोप है कि दोनों छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य कल्याण मीना ने डंडे और लातों से बेरहमी से पीटा है। छात्रों के कूल्हे और जांघों में मारपीट के गहरे निशान हैं। वहीं, छात्रों ने बताया कि विद्यालय नहीं आने पर प्रधानाचार्य ने फाइन के दो सौ रुपये नहीं देने पर उनको पीटा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट के बाद मासूम छात्रों ने घर पहुंचकर कर परिजनों को उनके साथ की गई मारपीट के निशान दिखाए। जिसके बाद परिजनों ने दोनों छात्रों के साथ देई थाने पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। इसके पुलिस ने दोनों छात्रों का मेडिकल भी कराया। मामले को लेकर थानाधिकारी बुद्धराम जाट ने बताया कि छात्रों के साथ मारपीट की रिपोर्ट पर सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय देई के प्रधानाचार्य कल्याण मीणा पर मारपीट व जेजे एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।