फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case filed against 33 people, including two MLAs in dispute over taking out Charbhuja Nath Barat in Bhilwara

Rajasthan: चारभुजा नाथ बरात निकालने पर विवाद, मामले में दो विधायक सहित 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

Tue, 12 Apr 2022 05:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 12 Apr 2022 05:08 PM IST
सार

भीलवाड़ा में चारभुजा बरात में हजार लोग जुटने मामले में पुलिस ने भीलवाड़ा और जहाजपुर विधायक सहित 33 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं मामला दर्ज होने से स्थानीय लोगों में नराजगी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Case filed against 33 people, including two MLAs in dispute over taking out Charbhuja Nath Barat in Bhilwara
चारभुजा नाथ बरात में विवाद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीलवाड़ा में चारभुजा नाथ की बरात निकालने पर सोमवार को  विवाद हो गया था। इस मामले में जहाजपुर और भीलवाड़ा विधायक सहित 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बरात में बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया था। जिससे स्थानीय लोग में आक्रोश है। 

विज्ञापन


वहीं अब 33 लोगों पर केस दर्ज करने से लोगों में और नाराजगी बढ़ गई है। मामले में भीलवाड़ा शहर विधायक विट्टल शंकर अवस्थी, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, कोटडी प्रधान करण सिंह, कैलाश सुधार, नगर परिषद सभापति राकेश भाटी, लादू लाल तेली, आनंद कुमार अंटालिया, कैलाश सुथार सहित 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

ये है मामला

कोटड़ी कस्बे में सोमवार को चारभुजा नाथ भगवान की बरात निकाली गई। जिसमें बरातियों के रूप में श्रद्धालु एकत्रित हुए। इस बार पुलिस ने धारा 144 के तहत सिर्फ सौ लोगों को ही मंजूरी दी थी। सोमवार को तुलसी विवाह के लिए कोटड़ी से चारभुजा नाथ की बरात भीलवाड़ा आई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति से अधिक भीड़ देखकर पुलिस ने बरात को रोक दिया। जिससे बारात में शामिल लोग आक्रोशित हो गए और जबरन आगे बढ़ने लगे। मामला बढ़ता हुआ देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लोगों को मौके से खदेड़ कर स्थिति संभाली। विरोध में स्थानीय लोगों ने सर्राफा बाजार को बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed