फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Car driver dragged constable on bonnet one kilometer Jodhpur Rajasthan 

Rajasthan: कार चालक ने कांस्टेबल को बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

Sun, 19 Jun 2022 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 08:58 PM IST
सार

जोधपुर में एक कार चालक ने कांस्टेबल को बोनट पर लटकाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन
Car driver dragged constable on bonnet one kilometer Jodhpur Rajasthan 
इस तरह कार के बोनट पर लटका रहा कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के देवनगर थाना इलाके में ट्रैफिक कांस्टेबल को कार के बोनट पर लटकाकर एक किलोमीटर तक ले जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना रास्ते में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवनगर रोड पर यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही कार के चालक को ट्रैफिक कांस्टेबल ने रुकने का इशारा किया।  कार चालक ने पहले कार की रफ्तार कम की फिर और फिर एकदम से तेज गति से दौड़ाने लगा। इस दौरान कार को रोकने के प्रयास में एक कांस्टेबल उसके बोनट पर आ गया। इसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी। वह करीब एक किलोमीटर तक कांस्टेबल को इसी तरह ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद में देवनगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed