{"_id":"5e0c6e268ebc3e87c430befe","slug":"car-collided-with-standing-truck-three-people-died-and-five-get-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: ट्रक में जा घुसी कार, तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: ट्रक में जा घुसी कार, तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल
Wed, 01 Jan 2020 03:32 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 01 Jan 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर, सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बिदारा मोड पर हुए हादसे के समय कार में सवार लोग जयपुर से शाहपुरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 33 साल के कालूराम, 40 साल के शिवपाल और 60 साल के रामेश्वर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन