{"_id":"62da3d11b4e8a757004732b0","slug":"candidates-appearing-for-reet-exam-2022-will-not-be-able-to-wear-jewellery-dress-code-has-been-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET EXAM 2022: परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ध्यान दें अभ्यर्थी, ज्वेलरी रहेगी बैन और न पहने ऐसे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
REET EXAM 2022: परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ध्यान दें अभ्यर्थी, ज्वेलरी रहेगी बैन और न पहने ऐसे कपड़े
Fri, 22 Jul 2022 11:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:30 AM IST
सार
रीट परीक्षा-2022 का 23 और 24 जुलाई को चार पारियों में आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
REET : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 (रीट) का 23 और 24 जुलाई को चार पारियों में आयोजन किया जाएगा। रीट-2021 में हुए पेपर लीक मामले से सबक लेते हुए बोर्ड ने इस बार परीक्षा में कई बदलाव किए हैं। यह परीक्षा केवल पात्रता है, जिसमें 60 फीसदी अंक जरूरी होंगे। शिक्षक भर्ती के लिए अलग से परीक्षा होगी, जो जनवरी में प्रस्तावित है। परीक्षा में इस बार 15.66 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए 1376 केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार एक ही दिन परीक्षा होने के कारण केंद्रों की संख्या करीब 4 हजार थी। नकल माफिया पर अंकुश के लिए पुलिस ने 10 फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए हैं।
अभ्यर्थी को मोटे सोल के जूतों के साथ परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी तरह का आभूषण पहनकर नहीं जाएं। जैसे चेन, ईयर रिंग, अंगूठी। परीक्षा केंद्र पर जाते समय ही प्रवेश पत्र पर एक पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाकर ले जानी होगी, तब ही अनुमति मिलेगी। केंद्र पर मोबाइल, कैलक्यूलेटर, घड़ी, नहीं ले जा सकेंगे। प्रवेश के लिए फोटो आईडी जरूरी, आधार या अन्य।
किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान हैडफोन, बैग-किताबें ले जाने की अनुमति नहीं। आधी बांह की शर्ट-टी शर्ट, कुर्ता, कुर्ती ही पहनकर जा सकेंगे। परीक्षा के दौरान अन्य कोई ड्रेस मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर महिलाएं किसी भी प्रकार का पर्स लेकर नहीं जा सकेंगी। परीक्षा के दौरान दुपट्टे के साथ भी अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही पारदर्शी पेन लाना अनिवार्य है। पतले सोल की सैंडल पहनकर ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा 23 और 24 जुलाई को है। पहली पारी सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक है। पहली में 9 बजे तक और दूसरी पारी में 2 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। रीट के प्रवेश पत्र www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी लिंक REETRAJ2022 से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रीट परीक्षा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 0145-2630436, 2630437, 2630439, मोबाइल नंबर 7737896908 व 7737804808 पर सम्पर्क कर सकते हैं।