{"_id":"7f02b3d24305d937cf5e2aa1c55f74ef","slug":"candidate-list-rajasthan-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा जल्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा जल्द
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Mon, 28 Oct 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब एक महीने दूर हैं और सभी को अब अपने-अपने क्षेत्र के उम्मीदवार के नामों का बेसब्री से इंतजार है। पार्टियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार दोनों ही पार्टियां दो-चार दिन में पहली सूची जारी कर सकती हैं लेकिन कांग्रेस की तैयारियों को देखते हुए लग रहा है कि पहले कांग्रेस ही सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दोनों ही पार्टियों की आने वाली पहली सूची में 50 से अधिक नाम होंगे। दोनों ही पार्टियां फिलहाल उन सीटों के उम्मीदवार घोषित करेंगी, जिनमें कार्यकताओं के बीच कोई असंतोष की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
कांग्रेस की तैयारी पहुंची अंतिम दौर में
जानकारी के अनुसार पहली सूची को लेकर दोनों ही पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में है लेकिन कांग्रेस की दिल्ली में चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों से लग रहा है कि पहली सूची लगभग तैयार है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रभान ने कहा था कि पहली सूची में सौ नाम भी हो सकते हैं। बैठक में भी करीब इतनी ही सीटों की चर्चा चल रही है, लेकिन इनमें से कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में कांग्रेस जल्दबाजी नहीं दिखाएगी, जबकि कुछ सीटों पर सांसदों को टिकट देने के लिए मोटे तौर पर सहमति बन गई है।
सीपी जोशी, गिरिजा व्यास शामिल
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सूची में कुछ सांसदों के नाम भी होंगे, जो विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत आजमाएंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी और गिरिजा व्यास के नाम भी शामिल हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में सीपी जोशी मात्र एक वोट से हार गए थे। सीपी जोशी को विधानसभा चुनाव लड़ाने पर राहुल गांधी ने सहमति दे दी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री लाल चंद कटारिया, सांसद महेश जोशी भी टिकट लाइन में खड़े हैं।
भाजपा भी लगी है सूची की तैयारी में
भाजपा ने हाल ही प्रदेश चुनाव समिति गठित की है, जिसकी पहली बैठक हो चुकी है, जल्द ही समिति की दूसरी बैठक होगी। इसके बाद प्रति सीट एक-एक नाम को तय कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा।
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में तय होने के बाद नामों की सूची जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि बोर्ड की बैठक दीपावली से पहले होगी हालांकि भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य भी टिकट लाइन में हैं।
माना जा रहा है कि प्रदेश भाजपा में कई नेताओं की सीटें बदली जाएंगी।