{"_id":"62af0c4a72e2e555092c1cc2","slug":"campaign-launched-in-support-of-agneepath-scheme-5000-postcards-will-be-written-in-name-of-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अग्निपथ योजना के समर्थन में अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी के नाम लिखे जाएंगे 5000 पोस्टकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अग्निपथ योजना के समर्थन में अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी के नाम लिखे जाएंगे 5000 पोस्टकार्ड
Sun, 19 Jun 2022 06:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:22 PM IST
सार
कोटा में अग्निपथ योजना के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 5000 पोस्टकार्ड लिखेंगे।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का प्रदेश के कई जिलों में विरोध किया जा रहा है। राज्य की गहलोत सरकार ने योजना के विरोध में मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव भी पारित कर दिया। वहीं योजना के विरोध में कांग्रेस ने आज रविवार को तिरंगा रैली भी निकाली। वहीं दूसरी तरफ योजना के समर्थन की भी खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
कोटा जिले में अग्निपथ योजना के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 5000 पोस्टकार्ड लिखेंगे। युवा मोर्चा ने विपक्षी दलों पर युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
साथ ही कहा, देश के युवाओं के लिए बेरोजगारी जैसी भयंकर समस्या का समाधान लेकर आई मोदी सरकार को बिना कारण टारगेट किया जा रहा है। यह देश के युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। जिसे विपक्षी दलों द्वारा समस्या बनाकर पेश किया जा रहा है। इस अवसर पर कोटा शहर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय, गिर्राज गौतम, एल एन सिंह सहित युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन