फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   By-election for the post of councilor in Sawai Madhopur Ward 22 concluded 51.65 percent voting

Sawai Madhopur: वार्ड 22 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव संपन्न, 51.65 फीसदी वोटिंग हुई, जानें कब आएगा रिजल्ट

Sun, 20 Aug 2023 08:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 20 Aug 2023 08:57 PM IST
सार

सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 में पार्षद निर्वाचन के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 51.65 फीसदी वोटिंग हुई, कल सोमवार को परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसके बाद भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार की किसमत का फैसला होगा। कांग्रेस की ओर से किसी को भी टिकट नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
By-election for the post of councilor in Sawai Madhopur Ward 22 concluded 51.65 percent voting
स्कूल में बनाया गया था मतदान केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में पार्षद पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर तीन स्थित सरकारी विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ पर सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। वार्ड नंबर 22 में 2174 मतदाता हैं, इनमें से 1123 मतदाताओं ने उपचुनाव में मतदान किया। करीब 51.65 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्र पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आरएसी और पुलिस जवान भी तैनात रहे। 

विज्ञापन


दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में  
भाजपा से अभयंकर शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी संजय गर्ग चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया था। हाउसिंग बोर्ड को भाजपा का गढ़ माना जाता है। माना जा रहा है कि इसलिए ही कांग्रेस ने किसी को टिकट नहीं दिया। कल सोमवार उपचुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed