फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   businessmans protested against demand in bikaner

Bikaner: केईएम रोड पर नो पार्किंग जोन घोषित होने से व्यापारी परेशान, सड़क पर उतरकर किया विरोध

Wed, 23 Mar 2022 09:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Mar 2022 09:34 PM IST
सार

व्यापारियों ने कहा कि कई दिन से लगातार प्रशासन से आग्रह कर नो पार्किंग जोन के आदेश को वापस लेने की मांग की जा रही है, लेकिन हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशान होकर व्यापारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
businessmans protested against demand in bikaner
सड़क पर उतरे व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के लिए समस्या बने रेल फाटकों पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू की थी। इसके विरोध में केईएम रोड के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया।

विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने कहा जिला प्रशासन की हठधर्मिता के कारण व्यापार को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि कई दिन से लगातार प्रशासन से आग्रह कर नो पार्किंग जोन के आदेश को वापस लेने की मांग की जा रही है, लेकिन हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशान होकर व्यापारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि नो पार्किंग के आदेश के कारण हमारा व्यापार प्रभावित हो रहा हैं। नई व्यवस्था के कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बता दें कि जिला प्रशासन ने रेल फाटकों के बंद होने के कारण शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए  केईएम रोड को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। जिला प्रशासन की इस पहल का शहरवासी भी सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने से यहां पहले घंटों जाम की स्थिति रहती थी, लेकिन नई व्यवस्था से  यातायात सुगम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed