{"_id":"62f35adc315d045e6200bb06","slug":"businessman-was-threatened-with-death-for-not-paying-extortion-of-30-lakhs-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: रंगदारी न देने पर कारोबारी को दी गई जान से मारने की धमकी, लिफाफे में भेजी बुलेट और राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: रंगदारी न देने पर कारोबारी को दी गई जान से मारने की धमकी, लिफाफे में भेजी बुलेट और राखियां
Wed, 10 Aug 2022 10:13 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:13 PM IST
सार
व्यापारी को लिफाफा भेजकर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी गई है। बदमाशों ने 30 लाख रुपये की रंगदार की मांग की है।
विज्ञापन
लिफाफे में भेजा गया पत्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक ट्रॉसपोर्ट कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजकर 30 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने एक आरोपी को धर-दबोचा है। जबकि दूसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी के बेटे अपने फ्लैट से बाहर निकल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उन्हें एक लिफाफा थमा दिया। वह लिफाफा बदमाशों ने उनके पिता को देने के लिए कहा। जैसे ही व्यापारी ने लिफाफा खोला तो उनके होश उड़ गए। उसके अंदर दो राखियां, एक बुलेट और एक पत्र रखा मिला है।
30 लाख की मांगी फिरौती
लिफाफा मिलने के बाद सीधे व्यापारी मदन जैन मुहाना थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। बदमाशों ने 30 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पत्रकार कॉलोनी में बना रहे है चार मंजिला मकान
व्यापारी को मुहाना थाना इलाके के पत्रकार कॉलोनी में जान से मारने की धमकी भरा पत्र भेजा गया है। मदन जैन तीन माह पहले ही विद्धाधर इलाके से पत्रकार कॉलोनी में शिफ्ट हुए है। पत्रकार कॉलोनी में उनके चार मंजिला मकान का काम चल रहा है।
बड़े नेटवर्क के होने की आंशका
मामले में एसीपी हरीशंकर और मुहाना थाना एसएचओ लखन सिंह खटाना ने की त्वरित कार्रवाई की और देर रात ही एक आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। धमकी देने वाले बदमाशों के पीछे बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की आंशका पुलिस जता रही है।