{"_id":"6a4e2f63727df700260b1b5a","slug":"former-sarpanch-caught-in-alleged-theft-villagers-cut-his-hair-video-goes-viral-bundi-news-c-1-1-noi1554-4478848-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: ग्रामीणों ने कथित चोरी के आरोप में पूर्व सरपंच को पकड़कर पीटा, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: ग्रामीणों ने कथित चोरी के आरोप में पूर्व सरपंच को पकड़कर पीटा, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Wed, 08 Jul 2026 08:09 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूुंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूुंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:09 PM IST
सार
रायपुरिया गांव में कथित चोरी के संदेह में पकड़े गए पूर्व सरपंच के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बूंदी में चोरी के शक में पूर्व सरपंच को ग्रामीणों ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीणों ने जिले के बामनगांव के पूर्व सरपंच को रायपुरिया गांव में कथित चोरी के संदेह में पकड़ लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति चोरी की नीयत से गांव में आया था, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए, हाथ बांध दिए और कैंची से उसके सिर के बाल काट दिए। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: नशे में वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं, मोबाइल कोर्ट ने लिया बड़ा एक्शन, वाहन जब्त किए
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।