{"_id":"678cd899401e121bef0d90e3","slug":"father-in-law-murdar-bundi-news-c-1-1-noi1383-2536712-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: दामाद ने चाकू से किया हमला, ससुर की इलाज के दौरान मौत; सास गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: दामाद ने चाकू से किया हमला, ससुर की इलाज के दौरान मौत; सास गंभीर घायल
Sun, 19 Jan 2025 07:35 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:35 PM IST
सार
Bundi: बूंदी के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में दामाद ने ससुर व सास पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें ससुर की मौत हो गई व सांस की गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दामाद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के पाटन कस्बे में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां एक दामाद ने पत्नी को नहीं भेजने से नाराज होकर सास-ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते बुजुर्ग ससुर की मौत हो गई, वहीं, सास गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर रविवार तड़के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस उप अधीक्षक केशोरायपाटन आशीष भार्गव ने बताया कि घटनाक्रम रविवार सुबह 4 बजे के आसपास कस्बे की ही कच्ची बस्ती का है।
अजमेर के किशनगढ़ निवासी शहजाद ने ससुर कल्लू खां पर हमला कर दिया। अपने पति की आवाज सुनकर आई शाहजहां ने बीच बचाव किया, लेकिन शहजाद ने सास पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शहजाद को हिरासत में लिया है। परिजनों से रिपोर्ट पर आरोपी दामाद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने सास ससुर से नाराज था, क्योंकि वो उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे। उसकी पत्नी लंबे समय से अपने पीहर केशोरायपाटन में ही रह रही थी।