फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Parents push minor into flesh trade for 50,000 debt; rescued after 2 years

Bundi News: मात्र 50 हजार के कर्ज के लिए माता-पिता ने अपनी ही बेटी को नर्क में धकेला, दो साल से हो रहा था शोषण

Thu, 02 Jul 2026 10:17 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

चंद रुपयों के कर्ज ने मानवता और रिश्तों को ऐसा कलंकित किया कि माता-पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो साल से नरक झेल रही मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
 

विज्ञापन
Bundi News: Parents push minor into flesh trade for 50,000 debt; rescued after 2 years
दो साल से नर्क झेल रही किशोरी को रेस्क्यू किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मात्र 50 हजार रुपये का कर्ज न चुका पाने पर माता-पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी को दो साल बाद रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन


ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
जयपुर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि गांव में नाबालिग लड़कियों से अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने जाल बिछाया। टीम के सदस्य सामान्य ग्राहक बनकर संदिग्ध मकान पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद महिला ने उन्हें किशोरी उपलब्ध कराने का ऑफर दिया। इसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार के अनुसार किशोरी ने बताया कि डेढ़-दो साल पहले आर्थिक तंगी के कारण परिजनों ने उसे गांव की ही एक महिला के पास भेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद से उससे उसकी इच्छा के विरुद्ध अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे। पीड़िता को फिलहाल आश्रय गृह में रखा गया है, जहां उसे काउंसलिंग और चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी की तो अवमानना याचिका दायर करेंगे संयम लोढ़ा, सरकार को दिया लीगल नोटिस


मुख्य आरोपी महिला फरार, दो गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी महिला अभी फरार है। उसकी तलाश में कोटा और भीलवाड़ा तक दबिश दी जा रही है। पुलिस को मौके से मिले मोबाइल से कई नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं। इससे पुलिस को शक है कि यह किसी बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। मामले में कोटा-भीलवाड़ा कनेक्शन समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है।

मां-बाप पर भी केस दर्ज
पूछताछ में किशोरी के पिता ने कबूला कि साहूकार के दबाव और 50 हजार के कर्ज के चलते उसने बेटी को आरोपी महिला के पास भेजा था। पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ भी पॉक्सो और मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में  जांच के आधार पर आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाल कल्याण समिति पीड़िता की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed