फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Farmer Dies of Electric Shock While Irrigating Crops, Found Unconscious Near Well Starter

Bundi News: फसल को पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत, कुएं के स्टार्टर के पास बेहोश मिला

Sun, 08 Jun 2025 09:22 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 09:22 AM IST
सार

ज्वार की फसल को पानी देने खेते पर गए एक किसान की कुएं के पास बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
Bundi News: Farmer Dies of Electric Shock While Irrigating Crops, Found Unconscious Near Well Starter
photo

विस्तार

जिले के नैनवां में फूलेता गांव के किसान सत्यनारायण जाट की विद्युत करंट लगने से दुखद मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सत्यनारायण अपने कुएं पर ज्वार की फसल को पानी देने गए थे, जहां बिजली का कुएं के पास बिजली का करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Jaisalmer: गोंडावण के चूजों को मिले सिंदूर, एटम, मिश्री, व्योम और सोफिया के नाम, सेना और संरक्षण का अनोखा संगम
विज्ञापन


नैनवां थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह कुएं पर लगे लाइट के स्टार्टर के पास बेहोश मिला था। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने तुरंत सत्यनारायण को नैनवां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में विद्युत करंट लगने से मौत होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनवा थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र गणेश की रिपोर्ट पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed